hr@totaltv.in
011-43219999
Management
Delhi/NCR
..तो अमर सिंह थामेंगे कांग्रेस का दामन
लखनऊ. समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे चुके अमर सिंह अब कांग्रेस पार्टी में अपनी जगह बना सकते हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि अगर अमर सिंह खुद आकर पहल करते हैं तो पार्टी उन्हें अपनी टीम में जगह देने पर सोचविचार कर सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमर सिंह को पार्टी में शामिल करने का आखिरी फैसला हालांकि सोनिया गांधी करेंगी। कुल मिलाकर कांग्रेस की तरफ से अमर सिंह को आमंत्रण मिल चुका है अब देखना है क्या अमर सिंह खुद कांग्रेस में जाने के लिए पहल करते हैं या फिर खुद पार्टियां अमर सिंह को बुलाती हैं।

गौरतलब है कि अमर सिंह समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर अपने आपको राजनीति से पूरी तरह से अलग करने की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन अलग-अलग पार्टियां उन्हें अपनी टीम में जगह देने के लिए जोर-शोर से लगे हुए हैं।
 
Related News
साकेत कोर्ट के पांच जज बने डेंगू का शिकार
 
राष्ट्रपति भवन में कर्मचारी ने दूसरे को चाकू घोंपा
 
चावड़ी बाजार में 40 मिनट रुकी रही मेट्रो
 
डीयू में फिर लहराया एबीवीपी का परचम
 
विमान में आतंकवादी की अफवाह से हड़कंप
 
सहवाग के ताऊ भगत सिंह ने की आत्‍महत्‍या
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |