hr@totaltv.in
011-43219999
Management
Lifestyle
स्टाइल,स्पीड और एसयूवी
स्टाइल और स्पीड की दुनिया में "एसयूवी" (स्पोट्र्स यूटीलिटी व्हीकल) को लेकर जबरदस्त क्रेर्ज। पलक झपकते ही सुपर स्पीड छूने वाले एसयूवी मॉडल्स, जो जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च होंगे।
हुंडई सेंटा फी
खासियत: लैटेस्ट टैक्नीक के साथ टे्रंडी लुक
कीमत 22-26 लाख
एसयूवी मार्केट में अपनी पकड़ बनाने के मकसद से हुंडई इंडियन मार्केट में अपना नया एसयूवी मॉडल "हुंडई सेंटा फी" लॉन्च करने जा रहा है। यूरोप और नॉर्थ अमरीका में अच्छी परफॉर्मेस के बाद हुंडई का यह मॉडल इस साल के आखिर तक भारत में आने वाला है। टे्रंडी लुक वाले इस एसयूवी मॉडल में 148 बीएचपी आउटपुट वाला 2.2 लीटर डीजल इंजन है।

वोल्वो एक्ससी-60
खासियत: टेड्रीशनल फीचर्स और सॉफ्ट टच
कीमत 15-17 लाख
वोल्वो का नया एसयूवी मॉडल है "वोल्वो एक्ससी-60"। लार्ज और मसक्यूलर लुक वाले इस एसयूवी मॉडल में सेफ्टी फीचर्स पर खास तौर से ध्यान दिया गया है। वोल्वो के टे्रडमार्क डिजाइन के साथ इस मॉडल में लेड लैंप, वुडन इंटरियर, सिल्की मैटेरियल, सॉफ्ट टच प्लास्टिक और वेल्वेट सीट्स जैसी नई एसेसरीज जोड़ी गई है। अगस्त तक "वोल्वो एक्ससी-3.2" और "वोल्वो एक्ससी-60 टी 6 एडब्ल्यूडी" नाम से दो मॉडल इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की संभावना है।

निसान मुरेनो
खासियत: नौ सैकंड में 60 एमपीएच की स्पीड
कीमत 40 लाख
"मर्सीडीज-बेंज-एम क्लास", "टोयोटा प्रेडो", "बीएमडब्ल्यू एक्स 3" जैसे लेटेस्ट एसयूवी ब्रांड्स की लिस्ट में निसार मुरेनो के साथ जल्द ही एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। यह एसयूवी बेस एस, मिड-ग्रेड एस एल और एल ई कैटेगरी में उपब्ध होगा। 265 हॉर्सपावर वाले 3.5 लीटर पेट्रोल वी-6 इंजन के साथ यह कार नौ सैकंड में साठ मील प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।

स्कोडा येती
खासियत: एमपीवी और एसयूवी का क्रॉसओवर
कीमत: 10-12 लाख रूपए
इंडियन मार्केट में हमेशा से स्मॉल साइज एसयूवी की डिमांड रही है और स्पोर्टी लुक के दीवानों के लिए खास तौर से डिजाइन की गई है, "स्कोडा येती"। दूसरे एसयूवी के मुकाबले इसका साइज छोटा है, लेकिन पावरफुल सस्पेंशन और कंफर्टेबल इंटीरियर इसे एमपीवी (मल्टी- परपज व्हीकल)और एसयूवी का मिड-साइज क्रॉसओवर बनाता है। स्कोडा फेबिआ और स्कोडा ओक्टाविआ के बीच की कैटेगरी वाले इसे एसयूवी मॉडल की कीमत 10-12 लाख के बीच रहने की संभावना है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ जून तक इसके दो मॉडल इंडियन मार्केट में लॉन्च होने जा रहे हंै।

टोयोटा प्रिअस
खासियत: एन्वायरमेंट फ्रैंडली और रिजनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम
कीमत: 18-22 लाख रूपए
ग्लोबल वॉर्मिग और पॉल्यूशन की प्रॉब्लम को ध्यान में रखते हुए जापान की ऑटो कंपनी टोयोटा ने यह हाइब्रिड कार डिजाइन की है। भारत में "टोयोटा प्रिअस" नाम से लॉन्च होने वाला यह एसयूवी मॉडल एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर से दौड़ता है। कार में 1.8- लीटर गैसोलीन इंजन लगा है, जो 98 हॉर्सपावर की ताकत देता है। कार में रिजनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है, जो एनर्जी को इलेक्ट्रिीसिटी में कन्वर्ट कर देता है, जबकि आम तौर पर यह एनर्जी हीट बनकर उड़ जाती है। इसलिए यह मॉडल पेट्रोल और डीजल से चलने वाले दूसरे एसयूवी से किफायती साबित होता है। 4-डोर हेचबैक वाले इस एसयूवी की कीमत 18-22 लाख रूपए रहने की संभावना है।
 
Related News
डिलिवरी के बाद भी रख सकते है बरकरार ट्रेंडी लुक
 
देसी मिठास देसी है रे
 
कहीं दवा न बन जाए बिमारी की वजह
 
स्‍वथ्‍य सेहत का राज एक अच्छी नींद
 
लड़कियों का कम उम्र में शराव सेवन बना सकता है स्तन कैंसर
 
एक घंटा कसरत के साथ़ जवां दिखने का राज
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |