hr@totaltv.in
011-43219999
Management
Delhi/NCR
जया का "अमर" प्रेम, मुलायम बोले पीछे नहीं देखूंगा
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के सभी प्रमुख पदों से अमर सिंह के इस्तीफे के बाद पार्टी में मचा घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है। एक ओर जहां रामपुर से सांसद जया प्रदा के नेतृत्व में अमर सिंह का समर्थक खेमा खुलकर सामने आ गया है। वहीं, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि वो अब पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।

अमर के समर्थन में उतरीं जयप्रदा

समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव अमर सिंह के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में मचे घमासान के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा सांसद जया प्रदा उनके समर्थन में उतर आई हैं। जयाप्रदा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमर सिंह के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह सही नहीं है और वो इसका विरोध करती हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा के चार अन्य विधायक अशोक चंदेल, संदीप अग्रवाल, सर्वेश कुमार सिंह और मदन चव्हाण भी मौजूद थे।

जयाप्रदा ने अमर सिंह के विरोधियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि "सपा में जो भी हो रहा है, उससे मुझे काफी दुख पहुंचा है। हम आज अपनों के बीच गैर हो गए हैं।" उन्होंने कहा कि "सपा एक परिवार है और पार्टी अध्यक्ष के रूप में मुलायम सिंह पिता समान हैं। लेकिन आज जब मुलायम परिवार ने अमर सिंह को नकार दिया है, तो माननीय नेता जी अपने परिवार के एक सदस्य की सम्मान की रक्षा के लिए कुछ नहीं कर रहे। पार्टी में कुछ लोग मुलायम सिंह को भड़का रहे हैं।

...तो पार्टी होगी जिम्मेदार


जया प्रदा ने कहा कि अमर सिंह साजिश का शिकार हुए हैं। अमर सिंह के खिलाफ पार्टी में हो रही तीखी बयानबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि भद्दी बयानबाजी का अमर सिंह के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अमर सिंह को कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदार पार्टी होगी।

"अमर सिंह को पागल, बेशर्म कहा"

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जया प्रदा ने पार्टी के नवनियुक्त प्रवक्ता और महासचिव मोहन सिंह पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नवनियुक्त प्रवक्ता अमर सिंह के खिलाफ गैरराजनीतिक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर उन्हें पागल और बेशर्म कह रहे हैं।

हम आगे बढ़ चुके हैं


दूसरी ओर मुलायम सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि हम काफी आगे बढ़ चुके हैं और अब पीछे मुड़कर देखने का सवाल ही नहीं उठता है।
 
Related News
साकेत कोर्ट के पांच जज बने डेंगू का शिकार
 
राष्ट्रपति भवन में कर्मचारी ने दूसरे को चाकू घोंपा
 
चावड़ी बाजार में 40 मिनट रुकी रही मेट्रो
 
डीयू में फिर लहराया एबीवीपी का परचम
 
विमान में आतंकवादी की अफवाह से हड़कंप
 
सहवाग के ताऊ भगत सिंह ने की आत्‍महत्‍या
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |