hr@totaltv.in
011-43219999
Management
Business
जनवरी में 15 अमेरिकी बैंक दिवालिया
न्यूयार्क। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के बावजूद बैंकों के दिवालिया होने का सिलसिला जारी है। जनवरी में 15 अमेरिकी बैंकों ने दिवालिया संरक्षण के लिए आवेदन किए हैं।

वैश्विक आर्थिक संकट ने अमेरिका के बैंकिंग उद्योग को बुरी तरह झकझोर दिया जिसका असर अब भी जारी है। अमेरिका में 22 जनवरी को पांच बैंक दिवालिया हुए, जबकि 29 जनवरी को छह बैंकों ने कारोबार समेटा।

बैंकों के विफल होने विशेषकर छोटे और मझोले बैंकों के दिवालिया होने की मुख्य वजह बेरोजगारी की ऊची दर है जिसके चलते लोग ऋण का भुगतान करने में चूक कर रहे हैं।

फेडरल डिपाजिट इंश्योरेंस कारपोरेशन के मुताबिक, जिन छह बैंकों ने बीते दिनों कारोबार समेटा उनमें अमेरिकन मरीन बैंक, फ‌र्स्ट रीजनल बैंक, कम्युनिटी बैंक एंड ट्रस्ट, मार्शल बैंक, फ्लोरिडा कम्युनिटी बैंक और फ‌र्स्ट नेशनल बैंक आफ जार्जिया शामिल हैं।
 
Related News
शुरुआत में सेंसेक्स 62 अंक बढ़ा
 
रतन टाटा को मिला अमेरिकी सम्मान
 
बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स
 
राजू के बेटों की अपील खारिज
 
एशियाई बाजार: कच्चा तेल 75 डालर के नीचे
 
आरबीएस,ब्रिटेन में 3500 छंटनियां करेगा
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |