दुबई. आईसीसी वनडे रैकिंग में भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी नंबर एक के पायदान से फिसल गए है। आस्ट्रेलिया के माइक हसी ने धोनी को दूसरे नंबर पर धकेल दिया है। धोनी का काफी लंबे अर्से से आईसीसी वनडे रैकिंग में बादशाह कायम थी। लेकिन पाकिस्तानी के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतन प्रदर्शन करने वाले हसी ने उनके यह रूतबा फिलहाल छीन लिया है।
टीम इंडिया के लिए एक अच्छी बात ये है कि टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल है। धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर सातवें और वीरेन्द्र सहवाग नौवें स्थान पर है। वनडे रैकिंग के नए शादशाह बने हसी के कुल 825 रेटिंग प्वाइंट्स है। जबकि धोनी के कुल 822 रेटिंग प्वाइंट्स है।
रैकिंग में तीसरे स्थार पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिवीलियर्स है जबकि चौथे और पांचवें पायदान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और एस चंद्रपाल बने हुए है।