भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी में हल्की मजबूती रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर के क्षेत्र के शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। वहीं ऑटो क्षेत्र की कंपनियों की बिक्री में इजाफा होने के खबर ने इस क्षेत्र के शेयरों को मजबूती प्रदान की।
सेंसेक्स 2 अंक यानी 0.01% की कमजोरी के साथ 16,356 पर रहा। निफ्टी 18 अंक यानी 0.36% की मजबूती के साथ 4,900 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 2.11% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.81% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.72% की मजबूती आयी।
एशियाई शेयर बाजारों की गिरावट का असर आज सुबह भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा और बाजार खलुते ही लुढ़क गया। कारोबार के पहले घंटे में ही सेंसेक्स 16,161 और निफ्टी 4,827 तक चला गया। जोकि दोनों सूचकांक का आज के कारोबार का निचला स्तर रहा। लेकिन इसके बाद बाजार ने ऊपर की ओर रुख किया। एक बार हरे निशान पर भी गया पर टिक न सका। दोपहर के कारोबार में बाजार ने फिर बढ़त रुख किया और हरे निशान पर आ गया। निफ्टी ने 4,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। लेकिन निफ्टी इस स्तर के नीचे आ गया। कारोबार के अंतिम घंटे में यूरोपीय शेयर बाजारों से मिले नकारात्मक संकेत के बावजूद बाजार में बढ़त का रुख रहा और निफ्टी दुबारा 4,900 के स्तर को पार कर 4,919 तक चला गया। वहीं सेंसेक्स 16,422 तक चला गया।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के एफएमसीजी, आईटी और बैंकिंग सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में मजबूती का रुख रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को 5.7% और हेल्थकेयर सूचकांक को 2.55% का फायदा हुआ। ऑटो सूचकांक में 1.7%, धातु सूचकांक में 1.6%, तेल-गैस सूचकांक में 0.75%, रियल्टी सूचकांक में 0.73%, पीएसयू सूचकांक में 0.68% और टीईसीके सूचकांक में 0.46% की मजबूती रही। कैपिटल गुड्स सूचकांक और पावर सूचकांक में भी हल्की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर, एफएमसीजी सूचकांक को 0.66%, आईटी सूचकांक को 0.02% और बैंकिंग सूचकांक को 0.01% का मामूली घाटा उठाना पड़ा।
सेंसेक्स के 20 शेयरों को आज लाभ हुआ, जबकि 9 शेयरों को नुकसान हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सपाट बंद हुआ। टाटा मोटर्स का शेयर आज सबसे ज्यादा ऊपर चढ़ने में कामयाब रहा। इसके शेयर में 3.6% की मजबूती रही। विप्रो को 3%, ग्रासिम इंडस्ट्रीज को 3%, महिंद्रा एंड महिंद्रा को 2.7%, सन फार्मा को 2.6%, रिलायंस कम्युनिकेशंस को 2.3% और जयप्रकाश एसोसिएट्स को 2% का फायदा हुआ। टाटा स्टील में 1.6%, टीसीएस में 1.4%, भारती एयरटेल में 1.4%, हीरो होंडा में 1.4% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 1.3% की तेजी रही। रिलायंस इन्फ्रा, मारुति सुजुकी, एसीसी, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, डीएलएफ और एचडीएफसी के शेयर में भी हल्की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर को 2.9%, एसबीआई को 1.8%, एचडीएफसी बैंक को 1.6%, आईटीसी को 1.5%, एनटीपीसी को 1.4% और इन्फोसिस को 1% का घाटा उठाना पड़ा। टाटा पावर, लार्सन एंड टुब्रो और बीएचईएल के शेयर में भी हल्की कमजोरी का रुख रहा।
बाजार आज दोपहर 2.40 बजे
यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार बढ़त का रुख है। निफ्टी ने 4,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। दोपहर 2.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 31 अंक की बढ़त के साथ 16,389 पर है। निफ्टी 27 अंक की मजबूती के साथ 4,909 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 2.07% की बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.99% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.88% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के एफएमसीजी और आईटी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी का रुख है। सबसे ज्यादा मजबूती कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 5.7% ऊपर है। सेंसेक्स के 20 शेयरों में तेजी का रुख है, जबकि 10 शेयरों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस कम्युनिकेशंस में दिख रही है। इसके शेयर में 2.7% की मजबूती है।
बाजार आज सुबह 9.05 बजे
एशियाई शेयर बाजारों की गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। बाजार खलुते ही लुढ़क गया। सुबह 9.05 बजे बीएसई सेंसेक्स 147 अंक की कमजोरी के साथ 16,211 पर है। निफ्टी 41 अंक की गिरावट के साथ 4,841 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.21% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.01% की गिरावट है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.40% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, एफएमसीजी और पावर सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.2% नीचे है। सेंसेक्स के 22 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि 8 शेयरों में बढ़त का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट इन्फोसिस में दिख रही है। इसके शेयर में 3.11% की कमजोरी है।