hr@totaltv.in
011-43219999
Management
health
निर्णय लेना है, तो कुछ मीठा लें
अगर आप अपना वेतन बढ़ाने के लिए अपने उच्च अधिकारियों से बात करने का मन बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप बात करने से पहले मीठा युक्त पेय पदार्थ पीकर जाएं। क्यों पड़ गए ना आश्चर्य में। यह बात "साइकोलोजिकल साइंस" में छपे एक अध्ययन में कही गई है।

यूनिवर्सिटी ऑफ डकोटा के शोधकर्ताओं ने 65 छात्रों से कुछ सवालों के जवाब देने को कहा था जिनमें उनसे कल थोड़ा पैसा या भविष्य में ज्यादा पैसे चुनने के लिए कहा गया था। इस अध्ययन में शामिल छात्रों ने आधे सवालों के जवाब भूखे पेट रहकर दिया, जबकि आधे सवालों का जवाबों कैफीन मुक्त सोडा पीकर दिए जिसमें चीनी या फिर कृत्रिम मीठा मिलाया गया था।

अध्ययन दल में शामिल जियाओ-टियांग वैंग ने कहा कि जिन छात्रों ने मीठा युक्त सोडा पीया उनमें 10 मिनट में ही भविष्य में ज्यादा पैसा कमाने की दिलचस्पी ज्यादा पाई गई। वैंग ने बताया कि यह ठीक उसी तरह है जब आप खाना खाते हैं। अगर उस दौरान आपके रक्त की शर्करा मात्रा ज्यादा है तो और खाने के लिए आप ज्यादा देर तक रूक सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अध्ययन ये देखने के लिए किया था कि रक्त में मौजूद ग्लूकोज की मात्रा जिस तरह भोजन करने की क्रिया को नियंत्रित करती है, क्या वह निर्णय लेने की क्षमता को भी प्रभावित करती है। दूसरे शब्दों में क्या आप बड़ा इनाम पाने के लिए इंतजार कर सकते हैं, अगर आपके रक्त में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा है?

एक अन्य मनोचिकित्सक रोबर्ट वोरक के साथ यह अध्ययन करने वाले वैंग ने कहा कि उन्हें इस सवाल का जवाब "हां" में मिला।
वैंग ने कहा कि जिन लोगों के रक्त में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है, वे लोग कोई भी निर्णय बिना विचारे नहीं लेते।
 
Related News
खाओ कम,जिओ ज्यादा
 
कई बीमारियों को दुर करता है तरबूज
 
एक्सरसाइज करते समय रहे सावधान
 
केला है फायदेमंद
 
अब नारियल के सेवन से घटेगा मोटापा
 
हानिकारक है जंक फूड
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |