hr@totaltv.in
011-43219999
Management
Sports
अफरीदी ने देश का नाम खराब किया: कप्तान
कराची ।।  पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद यूसुफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पांचवें और अंतिम वनडे मैच के दौरान टीम के अपने साथी शाहिद अफरीदी के गेंद से छेड़छाड़ करने से हैरान हैं।

यूसुफ ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया लेकिन इससे देश का नाम खराब हुआ है, अच्छी बात यह है कि उसे कम से कम अपनी गलती का एहसास है और उसने इसे स्वीकार किया। उम्मीद करता हूं कि वह ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएगा। पाकिस्तान क्रिकेट को ऐसी घटनाओं की जरूरत नहीं है।'

पाकिस्तानी कप्तान ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज में बुरी तरह हारने के बाद बुधवार रात यहां पहुंचे।

आखिरी वनडे में पाकिस्तान की कमान संभालने वाले अफरीदी को कैमरे पर गेंद को मुंह से काटते हुए दिखाया गया था जिसके बाद मैच रैफरी ने उन पर दो टी20 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया। अब उनकी जगह शोएब मलिक शुक्रवार को होने वाले एकमात्र टी20 मैच में टीम की कमान संभालेंगे। यूसुफ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में लचर प्रदर्शन के बावजदू उनका इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं है।
 
Related News
थीम सॉन्ग के म्यूजिक में होगा बदलाब
 
राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा संबंधी कार्य 15 तक पूरे होंगे
 
थीम सॉन्ग शकीरा गाती तो अच्‍छा होता
 
गेम्स के कार्य समाप्‍ित की डेडलाइन अब 15 सितंबर
 
31 अगस्त तक भी नहीं खत्‍म होंगे काम: जयपाल
 
अब टेनिस खिलाड़ी कॉमनवेल्‍थ में खेलने को तैयार
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |