भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में मशहूर पर्यटन केंद्र गुलमर्ग में बर्फीले तूफ़ान के कारण चट्टानों के खिसकने से क़रीब 70 सैनिकों के फँसे होने का समाचार है.
गुलर्मग की ऊँची चोटियों पर एक ट्रेनिंग कैंप में सैनिकों का प्रशिक्षण चल रहा था.
नियंत्रण रेखा के निकट इस इलाक़े में उस समय 400 सैनिक और प्रशिक्षक मौजूद थे.
भारतीय सेना के प्रवक्ता लेफ़्टिनेंट कर्नल जेएस बरार ने बताया कि इनमें से 20 सैनिकों को बचा लिया गया है. लेकिन आठ से 10 की हालत गंभीर है.
उन्होंने बताया कि बचाव कार्य में नागरिक प्रशासन और मेडिकल