hr@totaltv.in
011-43219999
Management
Sports
भारत को नागपुर टेस्ट में मिला फालोआन
नागपुर। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका द्वारा पहली पारी में 558 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने [51/7] शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पहली पारी में 233 रन पर समेटकर फालोआन के लिए मजबूर कर दिया। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने सर्वाधिक 109 रन बनाए।

मेहमान बल्लेबाजों के पहले टेस्ट की पहली पारी में 558 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद कल के नाबाद बल्लेबाज गौतम गंभीर और वीरेंद्र की जोड़ी को आज मोर्केल ने जल्द तोड़ दिया। कल 12 रन बनाकर नाबाद लौटे गंभीर आज मोर्केल की पहली ही गेंद पर विकेट के पीछे मार्क बाउचर को कैच दे बैठे। इसके बाद स्टेन ने अपनी तूफानी गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए एम विजय [4] और सचिन तेंदुलकर [7] को चलता किया। स्टेन ने विजय को बोल्ड किया जबकि सचिन बाउचर के हाथों लपके गए। टीम को लगे लगातार झटकों के बाद सहवाग ने बद्रीनाथ के साथ मिलकर लंच के विश्राम तक 101 गेंदों पर 63 रन की साझेदारी करके थोड़ी राहत पहुंचाई। इसी बीच सहवाग ने 70 गेंदों पर सात चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

बद्रीनाथ ने एक छोर पर डटकर खेलते हुए सहवाग का बखूबी साथ निभाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 136 रन जोड़कर टीम इंडिया को संकट से निकाले में अहम भूमिका निभाई। सहवाग ने अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा और टेस्ट करियर में अपना 18वां शतक पूरा किया। हालांकि शतक बनाने के बाद वह तेजी से खेलने के चक्कर में वायेन पार्नेल की गेंद पर डुमनी के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 212 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 109 रन की शानदार पारी खेली।

चायकाल के बाद भारत की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 12 रन के अंदर सिमट गई। तीसरे सत्र में खेलने आए धौनी को हैरिस ने कालिस के हाथों लपकवाकर चलता किया जबकि बद्रीनाथ [56], रिद्धीमान साहा [0], जहीर खान [2], अमित मिश्रा [0] और हरभजन सिंह [8] को स्टेन ने आउट करके भारत को फालोआन के लिए मजबूर कर दिया।

स्कोर बोर्ड

पहला टेस्ट, तीसरा दिन

द. अफ्रीका पहली पारी छह विकेट पर 558 रन [घोषित]

भारत पहली पारी में 233 पर आल आउट

गंभीर का बाउचर बो मोर्केल 12

सहवाग का डुमनी बो पार्नेल 109

एम विजय बो स्टेन 4

सचिन का बाउचर बो स्टेन 7

बद्रीनाथ का प्रिंस बो स्टेन 56

धौनी का कालिस बो हैरिस 6

रिद्धीमान बो स्टेन 0

हरभजन एलबीडब्लयू बो स्टेन 0

जहीर बो स्टेन 2

मिश्रा बो स्टेन 0

ईशांत नाबाद 0

अतिरिक्त: 29

विकेट पतन: 1-31, 2-40, 3-56, 4-192, 5-221, 6-221, 7-222, 8-226, 9-228।

गेंदबाजी

स्टेन 16.4-6-51-7

मोर्केल 15-4-58-1

हैरिस 17-2-39-1

पार्नेल 7-1-37-1

कालिस 6-0-14-0

डुमनी 3-0-20-0
 
Related News
थीम सॉन्ग के म्यूजिक में होगा बदलाब
 
राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा संबंधी कार्य 15 तक पूरे होंगे
 
थीम सॉन्ग शकीरा गाती तो अच्‍छा होता
 
गेम्स के कार्य समाप्‍ित की डेडलाइन अब 15 सितंबर
 
31 अगस्त तक भी नहीं खत्‍म होंगे काम: जयपाल
 
अब टेनिस खिलाड़ी कॉमनवेल्‍थ में खेलने को तैयार
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |