hr@totaltv.in
011-43219999
Management
International
'इतिहास देखो, हमने कभी नहीं किया भारत का समर्थन'
वाशिंगटन. अमेरिका ने पाकिस्तान की इस सोच को गलत बताया है कि भारत-पाक संबंधों में वह भारत का समर्थन करता रहा है। अमेरिकी रक्षामंत्री राबर्ट गेट्स का कहना है कि नई दिल्ली को ऐसे उद्देश्य के लिए अमेरिका की मदद की जरूरत नहीं है। दोनों देशों को द्विपक्षीय आधार पर मतेभद सुलझाने चाहिए।

गेट्स ने कहा, ‘जो लोग इतिहास पर नजर रखते हैं, उन्हें पता होगा कि कुछ समय पहले तक भारत के साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं थे।’ उन्होंने यह टिप्पणी हाल में पाकिस्तान यात्रा के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब में की है।

पेंटागन ने इसका पूरा विवरण जारी किया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत के दौरान दोनों देशों ने कहा था कि वे द्विपक्षीय आधार पर अपने विवाद हल करना चाहते हैं। खुली और पारदर्शी बातचीत आपसी गलतफहमियों को खत्म करने का एक रास्ता है।

गेट्स ने कहा कि अफगानिस्तान में भूमिका को लेकर भी दोनों देशों के बीच संदेह हैं। भविष्य में होने वाली किसी भी बातचीत में उन्हें इसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।
 
Related News
कुत्ते की तरह बातें करते हैं रिपब्लिकन मेरे बारे में
 
अब गूगल देगा हिंदी में चिकित्सा जानकारी
 
जलदस्युओं ने बोला जापानी टैंकर पर हमला
 
कांगो में दो नौका डूबी 70 लोग मरे
 
ईरान तैयार नहीं अपना परमाणु अधिकार छोड़ने को
 
पाक में आत्मघाती विस्फोट, 8 मरे
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |