hr@totaltv.in
011-43219999
Management
Nation
शिवसैनिक ने लेडी टीचर को जिंदा जलाया
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शिवसेना के एक पदाधिकारी ने निजी स्कूल की शिक्षिका को दो दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने पीडित महिला पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर हालत में महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बड़वानी की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती झाबुआ के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। गुरूवार शाम जब वह बड़वानी लौटी तो उसे बस स्टैंड पर शिवसेना का एक नेता अमित दूबे मिला और उसने उक्त युवती को घर छोड़ने की बात कही। युवती को वह घर छोड़ने की बजाय अन्य स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक आर. एस. मीणा ने सोमवार को बताया कि अमित ने उसे दो दिन तक कथित तौर पर बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार को युवती मौका पाकर भागने लगी तो अमित ने युवती पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
Related News
शाह की याचिका पर टली सुनवाई
 
ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के चलते कई उड़ानें रद्द
 
झारखंड में भाजपा करेगी सरकार बनाने का दावा
 
घाटी के कुछ हिस्से में फिर क‌र्फ्यू
 
बिहार में मतदान 21 अक्टूबर को
 
सीपीएम के कार्यकर्ता बना रहे हैं बीपीएल कार्ड
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |