लॉस एंजिलिस। पिछले सात हफ्तों से अवतार धूम मचा रही थी और उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बनी हुई थी लेकिन रूमानी फिल्म डियर जॉन ने उसे मात दे दी है।
बॉक्स ऑफिस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, डियर जॉन ने अपने रिलीज पर ही तीन करोड़ 24 लाख अमेरिकी डॉलर की कमाई कर डाली।
चैनिंग टैटम और अमांडा सेफ्रायड जैसे सितारों वाली यह फिल्म निकोलस स्पार्क्स के उपन्यास पर आधारित है। यह एक सैनिक के कॉलेज छात्रा के साथ प्यार में डूब जाने की कहानी है।
डियर जॉन को फिल्म के निगेटिव रिव्यू मिले थे लेकिन अवतार के सामने यह बेहद मजबूत साबित हुई।