पार्टी के लिए तैयार होने के लिए लिपस्टिक का सही सलेक्शन सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह भी जरूरी नहीं है कि लिपस्टिक आपके आउटफिट्स के साथ मेल खाए, क्योंकि अलग तरह के शेड्स का इस्तेमाल करके भी आकर्षक लुक पाया जा सकता है।
सही शेड चुनने के टिप्स
जब भी आप किसी पार्टी में जाने की तैयारी करें, लिपस्टिक का सही शेड चुनने में इस बात का ध्यान रखें कि आपके होंठो के स्वाभाविक रंग से एक शेड डार्क हो। गोरी त्वचा पर हलके एप्रिकॉट शेड्स, पिंक और लाइट कोरल शेड्स अच्छे लगते हैं, लेकिन ब्राउन शेड्स से बचना चाहिए।
मीडियम स्किन टोन पर रोज और बेरी शेड्स अच्छे लगते हैं। लेकिन ब्राइट रेड शेड का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
डार्क स्किन पर डीप प्लम, चॉकलेट या रेड सबसे अधिक सुंदर लगता है। इस स्किन टोन वाली गल्र्स दिन के समय वॉलनट शेड और शाम को वाइन शेड भी चुन सकती हैं।
ऎसे करें यूज
यदि आपने हैवी आई मेकअप किया है और उसके साथ डार्क लिपस्टिक लगाई है तो वह अच्छा नहीं लगेगा। यदि आप रेड लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो आपको बाकी मेकअप लाइट रखना होगा।
लिप्स को नेचुरल लुक देने के लिए लिपस्टिक लगाने के बाद आउटलाइन बनाएं। लाइट लिपस्टिक के साथ कभी भी डार्क लिप लाइनर का यूज न करें।
खूबसूरत होंठ
लिपस्टिक लिप्स से बाहर फैल जाती है, तो बहुत बुरी लगती है और इसे साफ करना भी मुश्किल होता है। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स के चारों ओर कंसीलर लगाएं। फिर उन पर पाउडर डस्ट लगाने के बाद ब्रश से झाड़ दें।
यदि आप रेड लिपस्टिक लगा रही हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी नेलपॉलिश रेड न हो। रेड लिपस्टिक को किसी दूसरे शेड के साथ ब्लेंड करके भी लगाया जा सकता है।
लिपस्टिक देर तक टिकी रहे, इसके लिए फाउंडेशन की एक परत लिप्स पर लगाएं और कुछ सेकंड सूखने दें। फिर डस्ट पाउडर लगाकर ब्रश से झाड़ दें।
n लिपस्टिक को लिप्स के बीचोंबीच लिप ब्रश से लगाएं, फिर फैलाएं। इस तरह आप बहुत अधिक गहरी लिपस्टिक लगाने से बच जाएंगी।
आखिर में टिश्यू पेपर से होंठो को दबाएं, जिससे अतिरिक्त लिपस्टिक हट जाए और लंबे समय तक टिकी रहे।
यदि आपके होंठ बहुत पतले हैं तो ब्राइट रेड रंग उन्हें मोटा दिखाने में मदद करेगा। मोटे होंठों को पतला दिखाने के लिए ब्राउन या ब्लू रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।