hr@totaltv.in
011-43219999
Management
health
अब खाएं बिना चिंता के
लंदन। अगर आप चॉकलेट खाने के शौकीन हैं, लेकिन वजन बढ़ने के डर से मन मारकर रह जाते हैं। तो अब आपको अपनी इच्छाओं को दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने एक ऎसी चॉकलेट बनाने में सफलता हासिल की है जिसे खाने के बाद आप अपनी अंगुलियां चाटते रह जाएंगे, साथ ही वजन बढ़ने का खतरा भी नहीं रहेगा।

वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने कम वसा युक्त चॉकलेट बनाई है जिसमें 60 प्रतिशत पानी है और इसका स्वाद आम चॉकलेट की तरह ही है। इसे बनाने में वैज्ञानिकों ने वसा युक्त चीजों के बजाए कैलोरी (ऊष्मांक) मुक्त चीजें जैसे पानी, जैल या हवा का इस्तेमाल किया है।

मिलेगी मदद
यूनिवर्सिटी ऑफ बिर्मिüघम के वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी इस चॉकलेट पर परीक्षण चल रहा है और यह अगर सफल रहा तो इससे भविष्य में मोटापे से लड़ने में मदद मिलेगी। वैज्ञानिक अब ऎसा दलिया भी बनाने की सोच रहे हैं जिसे खाने के बाद आपको पांच से छह घंटे तक भूख नहीं लगेगी। उनके अनुसार ऎसी खाने की चीजों में जो बदलाव किए जाएंगे, उनसे खुशबू और बनावट पहले की तरह यथावत रहेगी।

स्वाद में कोई फर्क नहीं
टीम लीडर डॉक्टर फिलिप कॉक्स ने बताया कि आने वाले समय में आपको अपनी मनपसंद चॉकलेट में वसा की मात्रा नहीं के बराबर होगी, साथ ही उसमें 60 प्रतिशत पानी की मात्रा होगी। लेकिन, उसके स्वाद में आपको कोई फर्क नजर आएगा।
 
Related News
खाओ कम,जिओ ज्यादा
 
कई बीमारियों को दुर करता है तरबूज
 
एक्सरसाइज करते समय रहे सावधान
 
केला है फायदेमंद
 
अब नारियल के सेवन से घटेगा मोटापा
 
हानिकारक है जंक फूड
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |