hr@totaltv.in
011-43219999
Management
health
शोषण का शिका
कहते हैं कि बच्चा जब पांच साल का होता है, तब तक उसके दिमाग का विकास इस तरह होता है कि इस दौरान उसको जो सिखाया जाए, उसी पर उसका जीवन निर्भर करता है। यदि इस समय उसकी मानसिकता पर किसी भी बात का डर बैठ जाए तो इसका उसके जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए यदि आपने अपने बच्चे का इस दौरान ख्याल रख लिया है तो उसकी मानसिकता दोषरहित होगी व भविष्य में वह निडर, सकारात्मक और आत्मनिर्भर बनेगा।

आज के जमाने में यह सोचना कि आपका बच्चा सुरक्षित है, यह बिलकुल गलत है। बच्चा जितना घर के बाहर असुरक्षित है, उतना ही वह घर के अंदर भी असुरक्षित हो सकता है। ऎसा भी हो सकता है कि आपका पूरा ध्यान अपने बच्चे पर हो, लेकिन फिर भी वह कुछ आपसे छिपा रहा हो। आपको अपने बच्चे से हर बात चाहे वह कितनी ही भयावह क्यों न हो, उसे निकलवाने की कला आना चाहिए, नहीं तो बहुत देर हो जाएगी।

अपनों से ज्यादा बचाएं
अफसोस की बात है कि बच्चे को ज्यादा खतरा किसी जानकार से होता हैै। इसलिए उसे अपनी रक्षा करना सिखाएं। उसे बताएं:
किसी भी तरह के स्पर्श का वह खुलकर विरोध कर करे। nn यदि उसे कोई रहस्य रखने की बात करे तो वह इसकी जानकारी आपको दे।
उससे ऎसी घटनाओं के बारे में खुलकर चर्चा करें व समस-समय पर गुप्तांगों व इनके कार्य की जानकारी दें।

आस-पड़ोस का रखें ख्याल
यदि आपको घर के पास कोई अजनबी व्यक्ति बार-बार घूमते हुए दिखता है तो कॉलोनी वालों से बात कर इसके बारे में पता लगाएं। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को रिपोर्ट करें।

आपकी गैरमौजूदगी में बच्चे विश्वसनीय व्यक्ति के साथ हो।

कैसे पहचानें
गुप्तांगों में चोट हो या पिशाब करने में कोई समस्या ।
आत्महत्या की कोशिश , नशे की आदत या आत्मबल में कमी।
नींद व भूख संबंधी परेशानी, किसी व्यक्ति के घर पर आने पर डर।
पढ़ाई व स्कूल में कमजोर प्रदर्शन व एकाग्रता में कमी।

नहीं तो परेशानियां हो सकती हैं
डिप्रेशन व आत्मबल कमजोर होना।
शराब, सिगरेट या अन्य व्यसन।
सिजोफ्रेनिया या हकलाने जैसी गंभीर सम्सयाएं हो सकती हैं ।
 
Related News
खाओ कम,जिओ ज्यादा
 
कई बीमारियों को दुर करता है तरबूज
 
एक्सरसाइज करते समय रहे सावधान
 
केला है फायदेमंद
 
अब नारियल के सेवन से घटेगा मोटापा
 
हानिकारक है जंक फूड
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |