hr@totaltv.in
011-43219999
Management
Business
महंगाई : कई राज्‍यों में विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन
नई दिल्ली.  बजट में पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि के बाद पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है। उत्‍तर प्रदेश से लेकर केरल तक में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। तो वहीं, दिल्‍ली में विपक्ष ने सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि मंहगाई के विरोध में बुधवार को भी संसद नहीं चलने दिया जाएगा। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री ने सख्‍त लहजे में कहा है कि बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली जाएंगी।

महंगाई के खिलाफ भाजपा का हस्ताक्षर अभियान शुरू

भारतीय जनता पार्टी ने महंगाई के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को घेरने की रणनीति के तहत आज देश भर में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत कर दी। पार्टी ने प्रधानमंत्नी मनमोहन सिंह की पेट्रोल-डीजल के शुल्क में की गई बढोतरी के वापस नहीं लेने के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आम आदमी के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला करार  दिया है।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि महंगाई के खिलाफ पूर्व घोषित आंदोलन के कार्यक्रम के अनुसार आज से देश भर में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत  कर दी गई। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता जाएंगे और राष्ट्रपति को महंगाई के खिलाफ दिए जाने वाले ज्ञापन के लिए पांच करोड़ लोगों के हस्ताक्षर कराएंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ पार्टी 21 अप्रैल को संसद का घेराव भी करेगी।

दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन

पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ भाजपा की दिल्ली इकाई ने आज संसद मार्च किया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। वर्ष 2010-11 के आम बजट में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि प्रस्ताव के खिलाफ भाजपा दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश कोहली और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्ना की अगुवाई में प्रदेश कार्यालय से संसद की तरफ मार्च किया जिन्हें बीच में ही पुलिस ने रोक कर हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछारे भी छोड़नी पड़ी।

उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी का बंद

भाजपा कार्यकर्ताओं पर गत 25 फरवरी को हुए लाठीचार्ज तथा पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि के विरोध में पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश बंद का आह्वान किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. रमापति राम त्निपाठी ने आज यहां बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने क्षेत्नों में बंद का नेतृत्व करेंगे तथा व्यापारी समुदाय से बंद को समर्थन देने की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि हालांकि बंद का आह्वान 25 फरवरी को लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया था लेकिन अब इसमें पेट्रोलियम पदार्थो में मूल्यवृद्धि का मुद्दा भी जोड़ लिया गया है। श्री त्निपाठी ने कहा कि मूल्यवृद्धि के लिए केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार दोनों जिम्मेदार हैं और उनकी पार्टी इसके विरुद्ध आंदोलन जारी रखेगी।

तेल कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ त्रिपुरा भी बंद

वहीं दूसरी तरफ  पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा के खिलाफ त्रिपुरा में सीपीएम से संबंधित मजदूर संगठन सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन) ने मंगलवार को एक दिन का राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

बंद का असर आम जीवन पर देखा गया। सीटू की त्रिपुरा यूनिट के महासचिव पियूष नाग ने बताया कि वाम दलों की मांगों को दरकिनार कर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद अब आम इंसान का जीना दूभर हो गया है। सरकार ने अगर इस मंहगाई के खिलाफ कोई सख्त कदन नहीं उठाया तो हम और उग्र आंदोलन करेंगे।

पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर आंध्र विस में हंगामा

उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में मंहगाई के खिलाफ बंद के बाद आंध्र प्रदेश विधानसभा में तेल के दामों में वृद्धि के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने बढ़ी हुई कीमतों को लेकर जमकर सरकार को कोसा। जिसके बाद विधानसभा को स्‍थगित करना पड़ा।

तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में विपक्षी दलों के विधायकों ने बैलगाड़ियों और साइकलों पर सवार होकर विधानसभा पहुंचें। इनकी अगुवाई तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू कर रहे थे। विरोध करने वालों में सीपीएम और सीपीआई के विधायक भी शामिल थे। अनूठी सवारी में पहुंचे विधायकों ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

केरल में ट्रांसपोर्ट हड़ताल से जन जीवन अस्त-व्यस्त

केरल में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के खिलाफ वाम समर्थक ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा आहूत हड़ताल से आज जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। राज्य के विभिन्न क्षेत्नों से मिली सूचना के मुताबिक सुबह से शाम तक की हड़ताल के कारण सभी निजी बसें, ट्रक, टैक्सी और ओटोरिक्शा सड़कों से नदारद रहे। यहां तक कि सरकारी बस सेवा केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें भी नहीं चल रही हैं।

कुछ जिलों में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित व्यापारी व्यवसाय समिति के हड़ताल में शामिल होने के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। स्कूलों और कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया और कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। पुलिस सूत्नों ने बताया कि राज्य के किसी भी इलाके से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

रतलाम (मप्र) में भी विरोध-प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध में 8 से 15 मार्च तक देशव्यापी आंदोलन करेगा। संघ के राष्ट्रीय महामंत्नी प्रभाकर केलकर ने आज यहां पत्नकारों को बताया कि डीजल-पेट्रोल के दामों की वृद्धि के बजट के पूर्व भी केन्द्र सरकार ने यूरिया की कीमतों में भारी वृद्धि की थी इसके अलावा डीएपी उर्वरक पर भी दाम बढाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस दाम वृद्धि के विरोध में भारतीय किसान संघ देश के प्रत्येक जिले में 8 से 15 मार्च तक केन्द्र सरकार के विरोध में आंदोलन कर पेट्रोल-डीजल, यूरिया और खाद की बढी हुई कीमतें वापिस लेने की मांग करेगा।
 
Related News
बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
 
मिलेजुले खुले शेयर बाजार
 
पेट्रोल-डीजल के दाम खाये जात
 
भारत है दूसरा सबसे महत्वपूर्ण एफडीआई गंतव्य
 
शुरुआत में सेंसेक्स 62 अंक बढ़ा
 
रतन टाटा को मिला अमेरिकी सम्मान
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |