मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 28.31 और निफ्टी 7.85 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17013.68 पर खुला लेकिन कारोबार की समाप्ति पर 28.31 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरकर 16971.70 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 17000.01 पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 7.85 अंक यानी 0.15 फीसदी गिरावट दर्ज की गई और यह 5080.25 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 5088.10 पर बंद हुआ था। इस दौरान बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में तेजी का रूख रहा। मिडकैप सूचकांक 52 अंक बढ़कर 6693.93 पर और स्मालकैप 68 अंक बढ़कर 8,430.32 पर बंद हुआ।