नई दिल्ली. सेक्स रैकेट में फंसे इच्छाधारी बाबा शिवमूरत द्विवेदी के सेक्स रैकेट में कई टीवी अभिनेत्रियां और आइटम गर्ल्स भी शामिल थीं। वहीं, दिल्ली की कोर्ट ने द्विवेदी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पुलिस को इस बाबा की डायरी में ककई लड़कियों और बड़े पुलिस अधिकारियों का पता चला है। इस डायरी में बकायदा कॉलगर्ल का वर्क चार्ट बना हुआ है। जिससे यह पता चलता है कि किस लड़की को कितना पैसा दिया गया है। साथ में किस दिन किसने काम किया है।
दूसरी ओर, ढोंगी संत समिति भी बनाई गई है। जिसमें योगगुरु राम देव को भी शामिल किया गया है। यह समिति देश में फैले ढोंगी बाबाओं की पोल खोलकर जनता के सामने लाएगी।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही इच्छाधारी बाबा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उसके पास पांच सौ कॉल गर्ल का विशाल नेटवर्क था। जो पूरे देश में फैला हुआ था।