hr@totaltv.in
011-43219999
Management
Nation
महिला आरक्षण : ममता वोटिंग में हिस्‍सा नहीं लेंगी
नई दिल्ली. राज्‍यसभा में मचे हंगामे के बीच चौदह साल से अटका महिला आरक्षण बिल मंगलवार को ध्‍वनिमत से पास कर दिया है। बिल का विरोध कर रहे सांसदों ने इसे शर्मनाक बताया है तो समर्थकों ने इसे देश की महिलाओं की जीत बताई है।

तीन बजे जब राज्‍यसभा की कार्रवाई शुरू हुई तो बिल पर बहस के लिए सभापति हामिद अंसारी ने भाजपा के नेता भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अरुण जेटली को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है। लेकिन विरोधी सांसदों के हंगामे के कारण वह कुछ बोल नहीं पाए। जिसके बाद बिल को बिना बहस के ही पास कर दिया है।


ममता का यूटर्न, वोटिंग में हिस्‍सा नहीं लेंगी


केंद्र सरकार को समर्थन कर रही तृणमूल कांग्रेस ने यू टर्न लेते हुए महिला आरक्षण बिल के लिए होने वाली वोटिंग में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। पार्टी की मुखिया ममता बनर्जी का कहना है कि उन्हें वोटिंग करने के लिए कहा ही नहीं गया।

राज्यसभा में बिल के लिए बहस और वोटिंग के बीस गुस्सई ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उसकी पार्टी से कहा था कि बिल को पास करने से पहले सर्वदलीय दल की बैठक बुलाई जाएगी। लेकिन अचानक निर्णय बदलकर इस पर बहस और वोटिंग करवाने का फैसला लिया गया। ऐसे में वह अपने सांसदों को वोटिंग के लिए एकजुट नहीं कर सकती हैं। राज्यसभा में टीएमसी के दो सांसद हैं।

हंगामा करने वाले 7 सांसद सस्‍पेंड

राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर कल जबरदस्त हगामें, नारेबाजी और शोरशराबे के बीच हुडदंग और तोड़फोड़ करने वाले सात सांसदों को शेष सत्नावधि के लिए निलम्बित कर दिया गया है। सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बजे फिर से शुरु होते ही आठ- नौ सांसद सभापति हामिद अंसारी के आसन के पास आ गऐ और नारेबाजी करने लगे। निलंबित किए गए सांसद हैं, सपा के कमाल अख्तर, नंद किशोर यादव, वीर पाल सिंह यादव और आमिर आलम खान, जनता दलयू से निष्कासित एजाज अली, राजद के सुभाष यादव और लोजपा केसाबिर अली। इसी शोरगुल के बीच सभापित ने सपा के चार तथा जदयू,  राजद और लोजपा के एक- एक सांसद को शेष सत्नावधि के लिए निलम्बित करने का प्रस्ताव पेश किया जो ध्वनिमत से पारित हो गया।

इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरु होते ही इन दलों के आठ-नौ सदस्य सभापति के आसन के पास आ गए और जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे। वे तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, नहीं चलेगी  और मुसलमान पिछड़ों की हिस्सेदारी नहीं छिनेगी  के नारे लगाने लगे।  सभापति ने उन्हें शांत हो जाने को कहा लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और  भाजपा-कांग्रेस की ये यारी नहीं चलेगी-नहीं चलेगी  के नारे लगाने लगे।

मुलायम ने सरकार पर किया हमला

मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार और सभापति हामिद अंसारी पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार आतंकवादियों से बात करने को तैयार है लेकिन हमसे नहीं। हमारे और लालू यादव के पार्टी के सांसद को बर्खास्‍त करना बहुत अफसोस है। इसे हम सहन नहीं करेंगे। मुलायम ने कहा है कि उनके सांसद वैसे ही हंगामा करेंगे, जैसे अब तक कर रहे थे।

आंकडों में समझिए कि कैसे पास होगा बिल

राज्‍यसभा - 233
जरूरी - 155
समर्थन -177
विरोध - 35
 
Related News
जातीगत जनगणना को मंजूरी
 
झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने को मंजूरी
 
किसानों को मिले उचित मुआवजा: सोनिया
 
घाटी से हटाया गया क‌र्फ्यू
 
केरल के आईजी थाचंकरी के लश्कर से संम्‍बध
 
यमुना एक्सप्रेस-वे को कोर्ट की हरी झंडी
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |