hr@totaltv.in
011-43219999
Management
Business
उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में आज काफी सुस्ती नजर आयी। बाजार में बढ़त का सिलसिला भी थम गया। उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। धातु और पीएसयू क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली रही।
बीएसई सेंसेक्स 51 अंक यानी 0.29% की कमजोरी के साथ 17,052 पर रहा। निफ्टी 23 अंक यानी 0.44% की गिरावट के साथ 5,101 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.61% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.72% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.71% की गिरावट रही।

आज सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। लेकिन बाजार में कुछ ही देर के बाद एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 17,131 और निफ्टी 5,131 तक चढ़ गये। लेकिन यह तेजी ज्यादा देर तक टिकी न रह सकी। कारोबार के अंतिम घंटे में सेंसेक्स 17,031 और निफ्टी 5,094 तक नीचे चले गये। आखिरकार निफ्टी 5,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के आईटी, टीईसीके और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी रही। सबसे ज्यादा गिरावट धातु सूचकांक में रही। यह सूचकांक 1.6% नीचे लुढ़का। पीएसयू सूचकांक को 1.4%, तेल-गैस सूचकांक को 1.25% और रियल्टी सूचकांक को 1% का घाटा उठाना पड़ा। ऑटो सूचकांक में 0.90%, पावर सूचकांक में 0.85%, कैपिटल गुड्स सूचकांक में 0.84% और हेल्थकेयर सूचकांक में 0.44% की गिरावट रही। बैंकिंग सूचकांक और एफएमसीजी सूचकांक में भी हल्की कमजोरी आयी। दूसरी ओर, आईटी सूचकांक को 0.85%, टीईसीके सूचकांक को 0.41% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को 0.08% का लाभ हुआ।

सेंसेक्स के 19 शेयरों में कमजोरी का रुख रहा, जबकि 11 शेयरों में मजबूती रही। सबसे ज्यादा गिरावट जयप्रकाश एसोसिएट्स में आयी। इसका शेयर 3.4% टूटा। टाटा मोटर्स को 3.2%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 2.6% और हीरो होंडा का 2% का नुकसान सहना पड़ा। डीएलएफ, रिलायंस इन्फ्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, एसबीआई और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 1% से अधिक की कमजोरी आयी। एनटीपीसी में 0.98%, रिलायंस कम्युनिकेशंस में 0.97%, लार्सन एंड टुब्रो में 0.92%, टाटा पावर में 0.67% और ओएनजीसी में 0.57% की गिरावट रही। भारती एयरटेल, बीएचईएल और एसीसी के शेयर में भी हल्की कमजोरी आयी। दूसरी ओर, एचडीएफसी को 2%, एचडीएफसी बैंक को 1.7%, मारुति सुजुकी को 1.5%, सन फार्मा को 1.3% और टीसीएस को 1% का फायदा हुआ। इन्फोसिस में 0.92%, विप्रो में 0.47%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.22% और आईटीसी में 0.22% की तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर में भी मामूली मजबूती रही।

बाजार आज दोपहर 2:00 बजे
भारतीय शेयर बाजार ठंडा नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी मे उतार-चढ़ाव चल रहा है। दोपहर 2:00 बजे बीएसई सेंसेक्स 4 अंक की कमजोरी के साथ 17,099 पर है। निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 5,114 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.12% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.10% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.09% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के आईटी, टीईसीके, एफएमसीजी और रियल्टी सूचकांक में छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी दिख रही है। सबसे ज्यादा गिरावट पीएसयू सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1% नीचे है। सेंसेक्स के 18 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि 12 शेयरों में मजबूती दिख रही है। सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स में दिख रही है। इसके शेयर में 2.7% की कमजोरी है।

बाजार आज सुबह 9:10 बजे
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:10 बजे बीएसई सेंसेक्स 11 अंक की कमजोरी के साथ 17,092 पर है। निफ्टी 8 अंक की गिरावट के साथ 5,116 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.25% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.14% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.08% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सूचकांकों में मिलाजुला रुख दिख रहा है। सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.80% नीचे है। सेंसेक्स के 15 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि 13 शेयरों में मजबूती दिख रही है। मारुति सुजुकी और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर सपाट हैं। सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स में दिख रही है। इसके शेयर में 3.8% की कमजोरी है।
 
Related News
बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
 
मिलेजुले खुले शेयर बाजार
 
पेट्रोल-डीजल के दाम खाये जात
 
भारत है दूसरा सबसे महत्वपूर्ण एफडीआई गंतव्य
 
शुरुआत में सेंसेक्स 62 अंक बढ़ा
 
रतन टाटा को मिला अमेरिकी सम्मान
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |