hr@totaltv.in
011-43219999
Management
Sports
पाक क्रिकेट में भूचाल, सात क्रिकेटरों पर बैन व जुर्माना
इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आज एक ऎतिहासिक फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार की गाज मोहम्मद यूसुफ, यूनिस खान, विवादास्पद ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल समेत सात खिलाडियों पर गिरी है।

पीसीबी ने मोहम्मद यूसुफ और यूनिस खान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। यूनुस के नेतृत्व में टीम ने इंग्लैंड में खेले गए 20-20 क्रिकेट विश्वकप का खिताब जीता था। इस अप्रत्याशित कदम के तहत पीसीबी ने तेज गेंदबाज राणा नावेद उल हसन और शोएब मलिक पर एक साल की पाबंदी लगाई है। नावेद और मलिक पर 20 लाख रूपए का जुर्माना भी ठोका गया है।

पीसीबी ने बागियों और बेईमानों पर चाबुक चलाते हुए कई खिलाडियों पर जुर्माना लगाया है। कामरान अकमल, उमर अकमल और शाहिद अफरीदी पर 30 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है। इन सभी खिलाडियों पर अगले छह महीने तक कड़ी नजर रखी जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी यूसुफ और यूनिस खान अब राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलेंगे। हालांकि, वो घरेलू और कांउटी क्रिकेट खेल सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई दौरे में शर्मनाक हार हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे और टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ कर दिया था। आस्ट्रेलिया में टीम के खराब प्रदर्शन की जांच के लिए गठित की गई छह सदस्यीय कमेटी ने पिछले सप्ताह ही अपनी रिपोर्ट पूरी की थी और पीसीबी के अध्यक्ष एजाज बट्ट को सौंपी थी।

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पीसीबी को इन खिलाडि1यों के प्रति कोई नरमी नहीं बरते जाने की सलाह दी थी। कमेटी को जांच के दौरान आस्ट्रेलियाई दौरे में कप्तान रहे यूसुफ, कोच और टीम मैनेजर ने मलिक और राणा नावेद पर दुर्व्यवहार करने और टीम प्रबंधन के साथ सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। पूरी जांच के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पीसीबी को दी थी। इस फैसले में पाकिस्तान की आधी राष्ट्रीय टीम पर प्रतिबंध लग गया है।
 
Related News
महिला हाकी विश्व कप में भारत हारा
 
विश्व कप में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन जारी
 
थीम सॉन्ग के म्यूजिक में होगा बदलाब
 
राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा संबंधी कार्य 15 तक पूरे होंगे
 
थीम सॉन्ग शकीरा गाती तो अच्‍छा होता
 
गेम्स के कार्य समाप्‍ित की डेडलाइन अब 15 सितंबर
 
 
होम |   हमारे बारे में  |  सम्‍पर्क करें  |  कॅरियर  |  मेल चेक करें  |  विज्ञापन हेतु  |  शिकायत निबटारा  |