धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे किसान

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में किसान एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरने वाले हैं। आगामी 5 नवंबर को कुरुक्षेत्र के देवीलाल पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा एक बार फिर महापंचायत जोड़ने जा रहा है, इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी के आवास पर जाकर अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर किसान संघर्ष करने के मूड में है।

Read Also: सुकमा में नक्सलियों ने दो पुलिसकर्मियों पर किया हमला, साथ ही छीने हथियार

किसान नेता सुरेश कौथ धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे, उन्होंने देवीलाल पार्क में होने वाली महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिस तरह से हरियाणा सरकार लगातार पराली के नाम पर किसानों को परेशान कर रही है जबकि किसान जानबूझकर पराली में आग नहीं लगा रहा बल्कि मजबूरी वश ऐसा हो रहा है। किसान नेता कौथ का उल्टे सरकार को घेरते हुए आरोप है कि हरियाणा के प्रति ब्लॉक में पर्याप्त मशीन नहीं है। जिससे पराली प्रबंधन समय पर किया जा सके।

Read Also: वायनाड में प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- किसान हमारे देश की रीढ़ हैं

किसानों की दूसरी बड़ी मांग DAP खाद को लेकर कहना है कि सरकार पहले से प्रबंध अगर करें तो डीएपी की किल्लत नहीं होती। सुरेश कौथ ने कहा कि सरकार नई-नई है काम संभालने में समय लगता है लिहाजा हम किसी प्रकार के धरने प्रदर्शन के मूड में नहीं थे
लेकिन यह हरगिज़ न माना जाए कि हम अपने हको के लिए लड़ाई करना भूल गए है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana TwitterTotal Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *