युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Youth Congress Protest

Youth Congress Protest: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।भगदड़ की इस घटना में 18 यात्रियों की मौत हो गई थी। ये प्रदर्शन यहां रायसीना रोड स्थित युवा कांग्रेस के कार्यालय में हुआ।प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और रेल मंत्री से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे।शनिवार शाम को प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए भारी भीड़ के उमड़ने के कारण नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

Read also-कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर उठाए सवाल, दिया बड़ा बयान

 उदय भानु चिब, अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस: रेल मंत्री को जिनको रील मंत्री कहते हैं, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी, उनकी लापरवाही के कारण कितने लोगों की जान चली गई। जो रेल कुंभ जाना चाहते थे लेकिन वो कुंभ नहीं पहुंच पाए। उनकी जान चली गई है और रेल मंत्री कहते हैं कि ये छोटा सा हादसा है। मैं रेल मंत्री से कहना चाहता हूं कि जो लोग मरे हैं, उनके परिवार वालों से पूछो कि क्या ये छोटा सा हादसा है।

 प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद- भगदड़ के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर सोमवार को प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री रोक दी गई है।भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुई भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।अधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज की ओर जाने वाली कई ट्रेनों की निगरानी की जाएगी और टीमें किसी भी भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए प्लेटफार्मों पर लोगों की संख्या का भी ध्यान रखेंगी।

NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *