खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को किया सम्मानित

Sports Minister

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में बैंकॉक में संपन्न विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सोमवार को भारतीय दल को सम्मानित किया है। इस दौरान दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 21 देशों के 113 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक के साथ कुल 13 पदक जीतकर शीर्ष पर रहा।

खेल मंत्री ने कहा, ‘‘मैं आपको ना सिर्फ पदक तालिका में शीर्ष पर रहने बल्कि दूसरे स्थान पर रहने वाले देश से दोगुने पदक जीतने के लिए भी बधाई देता हूं। जब आप जीतते हैं तो यह कभी किसी एक की जीत नहीं होती बल्कि यह जीत देश की होती है और हर भारतीय को आपकी उपलब्धियों पर गर्व होता है।’’

Read Also: अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 703 अंक टूटा

उन्होंने कहा, ‘‘आप नए भारत की भावना को दिखाते हैं और आज आप जो हासिल करेंगे वह कल के खेल इतिहास को तय करेगा। इस प्रदर्शन के साथ एशियाई खेलों में आपसे उम्मीदें बढ़ेंगी। कड़ी मेहनत करते रहें और बेहतरीन प्रदर्शन करते रहें।’’

मंत्री ने अनुदान, विश्व स्तरीय ट्रेनिंग और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुभव के जरिए पैरा खिलाड़ियों का समर्थन करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। यह टूर्नामेंट 30 मार्च से चार अप्रैल तक हुआ था।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *