ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के भाई राजकुमार एंड्रयू ने त्याग दीं शाही उपाधियां

Prince Andrew

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई राजकुमार एंड्रयू ने अमेरिकी बाल यौन शोषण के अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर लग रहे आरोपों के बीच, राजा के साथ चर्चा के बाद ड्यूक ऑफ यॉर्क और अन्य सभी शाही उपाधि त्याग दी हैं। Prince Andrew

Read Also: कैथल के जुनेदपुर गांव में पसरा मातम, रूसी झंडे में लिपटकर आया 24 वर्षीय कर्मचंद का शव

राजकुमार एंड्रयू (65) ने ‘हिज रॉयल हाइनेस’ की उपाधि का उपयोग पहले ही करना बंद कर दिया था। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी अन्य सभी उपाधियां भी निष्क्रिय हो जाएंगी। हालांकि, वे अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों का “पुरजोर” खंडन करते रहे हैं। दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र होने के नाते, वे 1917 में किंग जॉर्ज पंचम द्वारा जारी ‘लेटर्स पेटेंट’ के अनुसार ‘‘राजकुमार’’ की उपाधि बरकरार रखेंगे, जिसे उनकी मां ने 2012 में अद्यतन किया था। Prince Andrew

बकिंघम पैलेस द्वारा जारी एक बयान में राजकुमार एंड्रयू ने कहा, ‘‘राजा और मेरे निकट एवं व्यापक परिवार के साथ चर्चा में, हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि मुझ पर लगातार लग रहे आरोप महामहिम (चार्ल्स) और शाही परिवार के काम में बाधा डाल रहे हैं। मैंने हमेशा की तरह, अपने परिवार और देश के प्रति अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखने का निर्णय लिया है। मैं पांच साल पहले सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के अपने फैसले पर कायम हूं।’’ Prince Andrew

उन्होंने कहा, ‘‘महामहिम की सहमति से, हमें लगता है कि अब मुझे एक कदम और आगे बढ़ना होगा। इसलिए मैं अब अपनी उपाधि या मुझे दिए गए सम्मानों का उपयोग नहीं करूंगा। जैसा कि मैंने पहले कहा है, मैं अपने ऊपर लगे आरोपों का पुरजोर खंडन करता हूं।’’ वहीं यह फैसला एंड्रयू पर बाल यौन शोषण के दोषी एपस्टीन के साथ संबंधों और एक कथित चीनी जासूस के साथ संबंधों की खबरों को लेकर बढ़ते दबाव के बीच आया है। Prince Andrew

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *