मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया पंचकूला में वसंत उत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में वसंत उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होेंने अपने 38वें वसंत उत्सव के संबोधन के शुभारंभ के अवसर पर हो रही है गौरव की अनुभूति में कहा- इस वसंत उत्सव की खुशबू हर दिल में कर रही है नई ऊर्जा का संचार। यह हमारी संस्कृति प्रकृति प्रेम व सामाजिक समरसता का जीवंत उत्सव है।मुख्यमंत्री

37 साल में पहली बार इस उत्सव का आयोजन 3 दिन में  सूरजकुंड मेले की तर्ज पर किया जा रहा है। रख रखाव के लिए बंद एशिया का सबसे बड़ा कैक्टस गार्डन भी जनता के लिए खोला गया । इस उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए कई विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है । मैं सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बधाई देता हूँ । मुख्यमंत्री ने कहा आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से गुजर रही है।मुख्यमंत्री

Read Also-हरियाणा में LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान – CM सैनी

मुख्यमंत्री प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए अनेक योजनाएओं का शुभआरंभ भी कर रहे है।               उन्होंने यह भी कहा कि  हमने प्रदेश में ऑक्सीजन विकसित करने की पहल भी शुरू की, अब तक प्रदेश में 20 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। अरावली क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है ।

बड़े पैमाने पर पौधा रोपण अभियान भी करनाल  में चल रहा है।  वन विभाग की 100 एकड़ भूमि में लगभग 50 करोड रुपए की लागत से एक डिअर पार्क बनाया जाएगा और अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास भी किया जाएगा । आज हम सब  मिलकर संकल्प लें  कि पंचकूला का यह वसंत उत्सव आने वाले वर्षों में और अधिक भव्य रूप लेगा और पूरे देश में एक अलग पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *