मेरठ में एक घर में आग लगने से 5 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत, एक महिला घायल

Meerut

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक मकान में आग लगने से पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात करीब आठ बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किदवई नगर की है जब इकबाल अहमद के मकान में अचानक आग लग गई। मकान में कपड़ों की सिलाई का काम होता था और वहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया संभवत: आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके ने आग पर काबू पाया।

Read Also: झारखंड: चतरा में रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस क्रैश, प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत

इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि इस घटना में सात लोग झुलस गए जिन्हें राजधानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (चार), अकदस (चार), नाबिया (चार माह) और इनायत (चार माह) को मृत घोषित किया। सभी किदवई नगर, सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर तीन के निवासी थे। घायल अमीर बानो (55) का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *