राजस्थान पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल ने सिम्युलेटर प्रशिक्षण के साथ अत्याधुनिक तकनीक को जोड़ा

Rajasthan

राजस्थान के बीकानेर में स्थित पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल ने सिम्युलेटर प्रशिक्षण के साथ अत्याधुनिक तकनीक को जोड़ा है। खुली सड़कों की जगह चमकती स्क्रीनें और स्टीयरिंग घुमाते ही वर्चुअल ट्रैफिक चलने लगता है। ये देखने में किसी वीडियो गेम जैसा लगता है, लेकिन नहीं असल में ये राजस्थान पुलिस के भावी ड्राइवरों को तैयार कर रहा है।

Read Also: पंजाब: गुरदासपुर में सीमा चौकी पर मृत मिले दो पुलिसकर्मी

बीकानेर स्थित पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल, ये पुलिस कर्मियों के लिए राज्य का एकमात्र ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान है, जो अब आधुनिक सिम्युलेटर ड्राइविंग सिस्टम की शुरुआत के साथ पूरी तरह से हाई-टेक हो गया है। यह अनुभव प्रशिक्षुओं के लिए व्यावहारिक होने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने वाला भी है।

अधिकारियों के मुताबिक पारंपरिक प्रशिक्षण को डिजिटल सिम्युलेशन के साथ मिलाकर, संस्थान न केवल ड्राइविंग कौशल और सुरक्षा में सुधार कर रहा है, बल्कि परिचालन जोखिमों को कम करने, ईंधन बचाने और सरकारी वाहनों के टूट-फूट को कम करने की भी कोशिश कर रहा है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *