रोहतक PGI में ASI संदीप के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हुई शुरू, प्रशासन और परिवार के बीच देर रात बनी सहमति

ASI

हरियाणा में IPS वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले के बाद रोहतक साइबर सेल में तैनात ASI संदीप लाठर के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने और उनके सुसाइड नोट व एक वीडियो संदेश ने इस केस में नया ट्विस्ट लाकर एक मिस्ट्री को जन्म दे दिया है। देर रात पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद ASI संदीप के परिवार ने उनके पोस्टमार्टम के लिए सहमति जताई है। वहीं आज सुबह रोहतक PGI में ASI संदीप के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो हई है। इसके बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Read Also: अयोध्या में जोरों पर 9वें दीपोत्सव की तैयारियाँ, इस बार बनेगा एक नया रिकॉर्ड

दिवंगत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संदीप लाठर के ममेरे भाई संजय देशवाल ने बताया है कि देर रात पोस्टमार्टम को लेकर सहमति बनी है। पोस्टमार्टम के बाद जींद के जुलाना में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने ASI संदीप के शव को PGI रोहतक में पोस्टमार्टम के लिए पहले ही भेज दिया था। बता दें, बीते दिन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी ASI संदीप के शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं और उन्हें निष्पक्ष जांच के साथ न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था।

अभी मिली जानकारी के मुताबिक, परिजनों की सहमति के बाद रोहतक PGI में ASI संदीप कुमार लाठर के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिविल और PGI के डॉक्टरों की संयुक्त टीम पोस्टमार्टम करेगी। गौरतलब है, ASI संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी और अपने सुसाइड नोट में दिवंगत IPS पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए थे और DGP शत्रुजीत कपूर को ईमानदार बताया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *