रोहित शेट्टी फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने विष्णु कुशवाहा को आगरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में 12वीं गिरफ्तारी है। आरोपी विष्णु कुशवाहा आगरा के बाह क्षेत्र के बिजौली का रहने वाला है।
Read Also: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में CM योगी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- अब यूपी में सब चंगा है
आपको बता दें, मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली सूचना के आधार पर आगरा STF ने उसे दबोचा है। उसे जल्द ही मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं विष्णु के अलावा हरियाणा से भी चार अन्य युवकों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। अब तक इस केस में कुल 12 लोग पकड़े जा चुके हैं।
गौरतलब है कि फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कोर्ट ने पहले ही इस मामले के 6 आरोपियों को 25 फरवरी तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है।
