आज सुबह शुभ मुहूर्त में केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। 6 महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद बाबा केदार के दरबार में एक बार फिर ‘हर हर महादेव’ के जयघोष गूंज रहे हैं। मंदिर परिसर को लगभग 51 क्विंटल देशी और विदेशी फूलों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है। मुख्य द्वार पर फूलों से ‘सम्ब सदाशिव’ उकेरा गया है। इस अवसर पर उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी भी बाबा केदारनाथ के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।
Read Also: सतना में पांचवीं कक्षा के छात्र की हत्या कर लाश को नीले ड्रम में छिपाया गया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा संपन्न की। इसके साथ ही उन्होंने बाबा केदारनाथ से देश व राज्य की खुशहाली की प्रार्थना भी की।
कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद करीब 8,000 से 10,000 श्रद्धालु पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस बार प्रशासन ने मंदिर के अंदर मोबाइल फोन, रील बनाने और वीडियो बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है ताकि धार्मिक गरिमा बनी रहे। वहीं अब कल, 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की उत्तराखंड चार धाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
