श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जम्मू में राम मंदिर मॉडल की मांग बढ़ी

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जम्मू में राम मंदिर मॉडल की मांग बढ़ गई है।राम भक्त मंदिर के मॉडल को घर लाकर खुश नजर आ रहे हैं।एक दुकानदार ने पीटीआई वीडियो को बताया कि लोगों में राम मंदिर मॉडल को खरीदने का क्रेज है, जिससे बाजार में इसकी मांग बढ़ गई है।उन्होंने कहा, “क्रेज तो बहुत ज्यादा है लोगों में। लोगों के अंदर वो है कि हम ये चीज अपने घर लेकर जाएं। जैसा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी साहब ने बोला है, घर-घर में आप राम मंदिर रखिए। तो बहुत ज्यादा क्रेज और बहुत जल्दी प्रोडक्ट बिक रहा है।”एक श्रद्धालु ने कहा कि इस मॉडल को घर लाने के बाद उन्हें सकारात्मक ऊर्जा महसूस हुई।

Read also-गोवा: मां ने अपने ही चार साल के बेटे का गला दबाकर हत्या की, खबर मिलने पर जकार्ता से भारत लौटा पिता

अभि सेठी, दुकानदार: जी क्रेज तो बहुत ज्यादा है लोगों में। तो बहुत ज्यादा हमारे पार अलग-अलग साइज के जैसे कि आप देख सकते हैं राम मंदिर हैं हमारे पास, लकड़ी में हैं, ब्रास में हैं। तो एक बहुत बड़ा लोगों के अंदर वो है कि हम ये चीज अपने घर लेकर जाएं। जैसा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी साहब ने बोला है, घर-घर में आप राम मंदिर रखिए। तो बहुत ज्यादा क्रेज और बहुत जल्दी प्रोडक्ट बिक रहा है।”महिंदर सिंह, निवासी:इस मॉडल से जो है वो घर में लाने के बाद ऐसा प्रतित हुआ जैसे एक एनर्जी जैसी, पॉजिटिव एनर्जी घर में आई है। ऐसा प्रतित हो रहा है कि भगवान राम मेरे घर में पधारे हैं।”

(SOURCE PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *