हरियाणा: करनाल में इस बार पराली बेचकर अतिरिक्त कमाई कर रहे किसान

Haryana

करनाल के कई किसान पराली का सही तरह से प्रबंधन करके प्रदूषण कम करने में तो सहायक हो ही रहे हैं, साथ ही पराली बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर रहे हैं। प्रदूषण के खिलाफ मुहिम में हरियाणा सरकार इस बार पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह ‘शून्य’ स्तर पर लाना चाहती है, इसके लिए किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।

Read Also: पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत मामले पर SIT प्रभारी विक्रम नेहरा ने दी ये अहम जानकारी

आपको बता दें, सरकार की पहल और सब्सिडी का लाभ उठाते हुए, किसान बेलर मशीनों का इस्तेमाल करके फसल अवशेषों का प्रबंधन कर रहे हैं। अपने खेतों और आस-पास के गांवों से पराली को इकट्ठा कर रहे हैं, उसे सीधे कारखानों को बेच रहे हैं। सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने वाले किसान दूसरों से टिकाऊ पराली प्रबंधन अपनाने की अपील कर रहे हैं, जिसे अब काफी किसान सहमत भी हैं।

करनाल में कृषि विभाग ने पराली जलाने के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए 450 टीमें तैनात की हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं और इस सीज़न में अब तक पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *