Stock Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, Sensex 510 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000…

Share Market: Stock market closed with a decline for the second consecutive day, rolled down by IT stocks and weak global trends, share market live updates 25 april, nse, bse, sensex, nifty, top gainers losers

Stock Market: स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 510 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 23,000 अंक के पार पहुंच गया। कच्चे तेल के दाम में नरमी और दुनिया के अन्य बाजारों में तेजी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। इसके अलावा, आईटी शेयरों में लिवाली से शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में सुधार हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 509.73 अंक यानी 0.69 प्रतिशत बढ़कर 74,616.58 अंक पर बंद हुआ।Stock Market:

Read Also: Delhi News: पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस… पासपोर्ट धोखाधड़ी का है मामला!

कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 74,686.32 अंक तक गया और नीचे में 73,282.41 अंक तक आया।इससे बाजार में 1,403.91 अंक का उतार-चढ़ाव आया। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 155.40 अंक यानी 0.68 प्रतिशत चढ़कर 23,123.65 अंक पर बंद हुआ।Stock Market

सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत टूटकर 109 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Read Also: Delhi News: पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस… पासपोर्ट धोखाधड़ी का है मामला!

बीएसई में सूचीबद्ध शेयरों में 2,671 में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 1,555 शेयरों में गिरावट आई और 155 शेयर के भाव अपरिवर्तित रहे।एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। हॉन्गकॉन्ग में अवकाश के कारण बाजार बंद थे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख था। जबकि अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 8,167.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,088.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।सेंसेक्स सोमवार को 787.30 अंक बढ़कर 74,106.85 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 255.15 अंक चढ़कर 22,968.25 अंक पर रहा था।Stock Market:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *