जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ की कृष्‍णा घाटी में पाकिस्‍तान ने फिर किया सीजफायर का उल्‍लंघन

कृष्णाघाटी में पाकिस्‍तान ने फिर किया सीजफायर का उल्‍लंघन | Total tv, latest news,

केंद्र शासित राज्‍य जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्‍लंघन कर फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक पाकिस्‍तान के सैनिकों ने आज सुबह पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों और भारी मोर्टार के साथ अचानक गोलाबारी शुरू कर दी।

 

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के सैनिकों ने आज पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह लगभग 07 बजे अकारण और अंधाधुंध गोलीबारी और भारी मोर्टार दागे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्‍तानी ट्रूप्स ने छोटे हथियारों के साथ गोलीबारी करके अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया और उसके बाद पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारी मोर्टार दागे। भारतीय सेना की टुकड़ी की ओर से भी पाकिस्‍तान की फायरिंग का उचित जवाब दिया गया। आखिरी बार रिपोर्ट आने तक फायरिंग दोनों ओर से जारी थी। भारतीय पक्ष की ओर से अब तक किसी भी संपत्ति के नुकसान और किसी भी जान के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

 

गौरतलब है कि पाकिस्‍तान की ओर से एलएसी पर लगातार बिना उकसावे अचानक सीजफायर का उल्‍लंघन कर फायरिंग करने की घटनाएं साल में कई बार हो चुकी हैं। अचानक फायरिंग होने के कारण जहां एलएसी के पास बसे गांव में रहने वालों को भी परेशानी होती है वहीं जान-माल के नुकसान का भी खतरा बना रहता है। वहीं पाकिस्‍तान की ओर से इस दौरान आतंकी घुसपैठ की भी कोशिश की जाती है। वहीं दूसरी ओर कश्‍मीर से पिछले साल 5 अगस्‍त को ही धारा 370 हटाई गई थी जिसके बाद भी पाकिस्‍तान से लगी सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *