Vijendra Singh Joins BJP: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। 3 मार्च को बॉक्सर विजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। बॉक्सर विजेन्द्र सिंंह ने दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।बता दें कि इससे पहले बॉक्सर विजेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट में एक लाइन का पोस्टर शेयर किया था। उसके बाद से इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि वह कांग्रेस छोड़ सकते है।उन्होंने एक्स पर लिखा,’जनता जहां चाहे, मैं तैयार हूं।विजेंदर सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से हार गए थे।
Read also-PM मोदी की रुद्रपुर जनसभा पर टिप्पणी करना कांग्रेस की सह-प्रभारी को पड़ा भारी !
मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद…. हम आसानी से कहीं भी यात्रा कर सकते हैं
बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने पर विजेंदर ने कहा, एक तरह से घर वापसी हो रही है मेरी। मैंने 2019 मैं चुनाव लड़ा था और पांच साल होने वाले हैं।अंग्रेजी में एक कहावत है ‘गुड टू बी बैक इसलिए मैं वास्तव में खुश हूं।विदेशों में एथलीटों का सम्मान बढ़ा है। ये बेहद प्रशंसनीय है। पहले जब मैं मैचों के लिए यूके, दुबई, आयरलैंड जाता था तो एयरपोर्ट पर बहुत सारी चीजें होती थी। लेकिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद हम आसानी से कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। हमें दिए गए सम्मान के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद देते हैं।
बीजेपी महासचिव ने कही ये बात…
बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने बॉक्सर विजेन्द्र सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर कहा विजेंदर जी आज हमारे साथ जुड़ें हैं जो 2008 के बीजिंग ओलंपिक में मेडल जीते चुके है। विजेंदर ने राजीव गांधी खेल रत्न जीता है।अर्जुन अवॉर्ड जीता है, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वो ‘विकसित भारत’ हासिल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

