लोकसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव को झटका ,अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट-जानें क्या मामला?

Bihar Politics

Arrest Warrant Against Lalu Prasad Yadav:लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी घमासान  के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा होने में कुछ ही समय बचा है ऐसे में मध्य प्रदेश के ग्वालियर MP/MLA कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। ग्वालियर कोर्ट ने ये वारंट आर्म्स एक्ट’ के मामले में जारी किया है।बता दें कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री लाल यादव को फरार घोषित कर दिया था। (Former Chief Minister Lal Yadav was declared absconding)। उस वक्त जाचं में ये बात सामने आई थी कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक हथियार डीलर से हथियार खरीदे थे।

Read also-PM मोदी के रोड के दौरान इन चीजों के ले जाने पर बैन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

आपको बता दें ये मामला जानकारी के मुताबिक, साल 1995 और 1997 में फर्जी फॉर्म नंबर 16 (जो आर्म्स डीलर के लिए जारी होते हैं) को तैयार कर हथियारों की सप्लाई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है।ये फर्जीवाड़ा 23 अगस्त 1995 से लेकर 15 मई 1997 के बीच में हुआ था। पुलिस को यह भी पता चला कि खरीदे गए हथियारों की सप्लाई कई जगहों पर की गई थी।जैसे ही यह इस खबर वायरल हुई बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

इस मामले में कुल 22 आरोपी …

ग्वालियर की अदालत ने लालू यादव(Lalu Yadav) को इस मामले में 1998 में फरार घोषित कर दिया था। वहीं यूपी के फर्म के संचालक राजकुमार शर्मा पर आरोप है कि उसने यह हथियार बिहार में बेच दिए थे। जिन लोगों को यह हथियार बेचे गए, उनमें लालू प्रसाद यादव का नाम भी है। इस मामले में कुल 22 आरोपी हैं। छह के खिलाफ सुनवाई चल रही है। दो की मौत हो चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *