सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने क्यों कहा ,बीजेपी जानती है कि वो चुनाव हार रही है ?

Akhilesh Yadav on BJP

Akhilesh Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कांग्रेस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ‘संपत्ति के पुनर्वितरण’ वाली टिप्पणी पर कहा कि ये उनके ‘मन की बात’ को दर्शाता है।

Read also-PM MODI ने कांग्रेस पर लगाया ये गंभीर आरोप – तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में है

अखिलेश यादव ने की BJP पर ये टिप्पणी..

“ये जो हमारी मिली जुली संस्कृति है, जहां हम लोग मिल जुल कर के रहते हैं जो लोग सत्ता से बाहर जाने वाले हैं उनके भाषणों में चुनाव के परिणाम का रुझान दिखाई देने लगा है। इन्होंने मन की बात तो की है ये जो बातें निकलकर आ रहीं हैं दूसरों पर थोपी जा रहीं हैं दरअसल ये इनकी मन की बात है और जो मन की बात आ रही है। हम उनसे कहना चाहते हैं अब समय आ गया है अब संविधान की बात हो। ये BJP वाले  जो गारंटी दे रहे हैं ये गारंटी उसी तरह की है जैसे कोरोना (corona) में हमसे ताली और थाली बजवाई थी, ये लोगों को गारंटी नहीं घंटी दे दी है जाओ बजाते रहो।’

Read Also: Manipur: आंतरिक मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज फिर डाले जा रहे हैं वोट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में (Aligarh in western Uttar Pradesh) 22 अप्रैल को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर “तुष्टिकरण” की नीति का पालन करने और समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया। पीएम आगे बोलते है कि कांग्रेस अगर वह सत्ता में आई तो वह लोगों की संपत्ति का पुनर्वितरण करने की योजना बना रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *