BJP ने हरियाणा में भव्य बिश्नोई को दी ये बड़ी जिम्मेदारी, CM सैनी ने दी बधाई

लोकसभा के चुनावी संग्राम को लेकर हरियाणा में BJP उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से नाराज चल रहे बिश्नोई परिवार को पार्टी मनाने में लगी हुई है। बिश्नोई परिवार के लाडले भव्य बिश्नोई को पार्टी हाईकमान ने चुनावी घमासान के बीच बड़ी अहम जिम्मदारी देते हुए हरियाणा BJP संगठन में युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने BJP में उनको सौंपी गई इस अहम जिम्मदारी को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Read Also: Delhi Congress: कांग्रेस हाईकमान ने स्वीकार किया अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, सामने आई नाराजगी की ये वजह !

आपको बता दें, हिसार से टिकट ना मिलने के बाद से बिश्‍नोई परिवार नाराज चल रहा था। सीएम नायब सैनी ने खुद जाकर भव्य बिश्नोई के पिता कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी दूर की थी, वहीं अब BJP ने चुनावी घमासान के बीच आदमपुर विधानसभा से पार्टी के विधायक भव्य बिश्नोई को युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पद पर नियुक्त किया है। लोकसभा के चुनावी संग्राम के बीच इस फैसले से BJP को कितना फायदा मिलता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Read Also: West Bengal: जे.पी. नड्डा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, कहा अराजकता फैला रही है ममता सरकार

CM सैनी ने भव्य बिश्नोई को दी बधाई

सीएम नायब सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में विजय संकल्प रैली में भव्य बिश्नोई को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की बधाई देते हुए कहा कि “भव्य बिश्नोई युवा नेता है और युवाओं के प्रति उनमें जोश है। उन्होंने कहा कि भव्य बिश्नोई युवाओं को साथ लेकर पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।” वहीं अब ये भी देखना होगा भव्य के बाद BJP आलाकमान कुलदीप बिश्नोई को प्रदेश की राजनीति में क्या अहम जिम्मेदारी देता है ?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *