टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार तीसरे नंबर पर उतरें -ब्रायन लारा

India-West Indies final – वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल देखने की चाह रखने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव को भारत के लिये तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।ब्रायन लारा का मानना है कि सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं। उनके मुताबिक सूर्यकुमार को मैदान पर जल्दी उतारना जरूरी है क्योंकि अगर वे 10-15 ओवर खेल जाते हैं तो कमाल कर सकते हैं।लारा ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को मैदान पर जल्दी उतारने पर वे टीम को जीत की पोजीशन में पहुंचा देंगे और बाद में बल्लेबाजी करने पर जीत दिला देंगे।सूर्यकुमार आम तौर पर चौथे और कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं ।

Read also-पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने BJP पर निशाना साधते हुए बताया INDIA गठबंधन की जरूरत क्यों पड़ी ?

लारा ने ये भी कहा कि वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल होने से 2007 में हुई गलती की भरपाई हो जायेगी जब वेस्टइंडीज में हुए वनडे विश्व कप में भारत के जल्दी बाहर होने से मेजबान को काफी खामियाजा भुगतना पड़ा।टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गई है जबकि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को भी जगह दी गई है। वहीं शुभमन गिल और रिंकू सिंह जैसे युवा खिलाड़ी रिजर्व में हैं।

लारा ने उम्मीद जताई कि टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम अच्छा परफॉर्म करेगी। लारा का मानना है कि वेस्टइंडीज की टीम में कई सितारे हैं जो एक टीम के तौर में अच्छा कर सकते हैं।लारा ने कहा कि भारतीय टीम भी सेलेक्शन को लेकर तमाम हंगामे के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचेगी।लारा ने इंग्लैंड टीम के भी आखिरी चार में पहुंचने की उम्मीद जताई। उनके मुताबिक टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम डार्क हॉर्स साबित हो सकती है।

Read Also: केरल में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – बरतें सावधानी

भारतीय वर्ल्ड कप टीम में चार स्पिनर चुने जाने को लेकर लारा ने ज्यादा कुछ बोलने से इनकार किया। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चारों स्पिनर खेलेंगे। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए उनके टीम में चुने जाने पर खुशी जताई। लारा ने कहा कि चहल सिर्फ आईपीएल स्टार ही नहीं हैं बल्कि वे दिमाग लगाकर गेंदबाजी करते हैं।लारा का मानना है कि कुलदीप यादव भी अपनी टीम को न सिर्फ विकेट दिलाएंगे बल्कि रन रेट पर लगाम भी लगाएंगे।विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर छिड़ी बहस पर लारा ने कहा कि टीम की प्लेइंग इलेवन में विराट जैसा एक खिलाड़ी होना चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *