Swati Maliwal Assault Case: कोर्ट ने विभव कुमार को 5 दिन की हिरासत में भेजा, पुलिस ने लगाया मोबाइल फॉर्मेट करने का आरोप

AAP MP Swati Maliwal assault case, Bibhav Kumar anticipatory bail, tees hazari court, Chief Minister Arvind Kejriwal, PS Bibhav Kumar, Delhi Police, स्वाति मालीवाल, विभव कुमार, आम आदमी पार्टी, सीएम हाउस, मारपीट, अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, बदसलूकी, दिल्ली पुलिस, तीस हजारी कोर्ट, पुलिस हिरासत"

Swati Maliwal: दिल्ली की एक अदालत ने एएपी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल(Swati Maliwal) पर कथित हमले के मामले में शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को दिन में ही गिरफ्तार कर लिया था और बाद में दिल्ली की एक अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया।बाद में पुलिस ने बिभव कुमार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल के सामने पेश किया, जिन्होंने उनको पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Read Also: Elorda Cup: एलोर्डा कप का हुआ समापन, भारतीय मुक्केबाजों ने 2 स्वर्ण समेत कुल 12 पदक जीते

पुलिस की ओर से पेश वकील ने मामले में बिभव से पूछताछ करने के लिए उनकी सात दिन की हिरासत की अपील की थी। पुलिस ने बिभव पर मुख्यमंत्री आवास में सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने जांच एजेंसी को अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड नहीं दिया था और बताया था कि मोबाइल में कुछ खराबी होने की वजह से उनका फोन मुंबई में ‘फॉर्मेट’ कर दिया गया था। उसने कहा कि मोबाइल के हटाए गए डेटा को दुबारा लाने के लिए बिभव कुमार को मुंबई ले जाना होगा। पुलिस ने कहा कि बिभव का मोबाइल फोन किसी विशेषज्ञ से खुलवाने के लिए भी उनकी मौजूदगी जरूरी है।

दलीलों का विरोध करते हुए बिभव कुमार के वकील राजीव मोहन ने कहा कि न तो 13 मई से पहले स्वाति मालीवाल के मुख्यमंत्री आवास आने का कोई रिकॉर्ड था और न ही उन्होंने 16 मई को एफआईआर दर्ज करने की कोई वजह बताई थी। बिभव कुमार के वकील राजीव मोहन ने कहा कि स्वाति मालीवाल बिना समय लिए मुख्यमंत्री आवास पर गईं।

Read also- Chhattisgarh: एक तरफा प्रेम में शख्स ने 5 लोगों को मौत के घाट उतार कर खुद को लगाई फांसी

इसके अलावा राजीव मोहन ने ये भी कहा कि दिल्ली पुलिस तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।उन्होंने कहा कि मालीवाल चोट लगने के मुद्दे का राजनैतिकरण कर रही हैं और मीडिया में भी बयान दे रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जांच के लिए विभव कुमार के मोबाइल फोन की जरूरत नहीं है क्योंकि स्वाति मालीवाल ने फोन या व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देने का कहीं भी आरोप नहीं लगाया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *