Rajkot Game Zone Fire:अग्निकांड मामले में घटनास्थल पर पहुंचे Harsh Sanghvi, शुरू हुई जांच

Rajkot Game Zone Fire

Rajkot Game Zone Fire: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने राजकोट गेम ज़ोन में आग लगने की जगह का दौरा किया।12 साल से कम उम्र के चार बच्चों सहित कम से कम 27 लोग को इस भीषण आग में मारे गए हैं। ये सभी लोग शनिवार शाम को गुजरात के राजकोट शहर में गर्मियों की छुट्टी का आनंद लेने के लिए गेम ज़ोन मेें आए थे।फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Read Also: Delhi Voting: विदेश मंत्री एस. जयशंकर को नहीं मिला वोटिंग लिस्ट में अपना नाम, जानें क्या हो सकती है वजह?

अधिकारियों का कहना है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।संघवी ने कहा कि एसआईटी का गठन किया गया है। रात 3 बजे से ही जांच शुरू हो गई है। अधिकारियों को बैठक के लिए कलेक्टर के कार्यालय में बुलाया गया है। हम जल्द से जल्द न्याय देने की कोशिश करेंगे।लोग अभी भी अपने जानने वालों की तलाश कर रहे हैं। पीटीआई वीडियो ने राजकोट सिविल अस्पताल में ऐसे कई लोगों से बात की, जिनके जानने वाले हादसे के बाद गायब हैं।

Read Also: Voting Percentage: 8 राज्यों के 58 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक इतने लोगों ने किया मतदान

राजकोट के निवासी अरविंद भाई जडेजा अपने भतीजे की तलाश कर रहे हैं जो उस शाम गेम ज़ोन में आया था।उन्होंने कहा कि मेरा भतीजा गेम खेलने के लिए वहां गए थे। जहां ये हादसा हुआ उसमें मेरा भतीजा भी शामिल था और ये सब पूरे सिस्टम की जवाबदारी है। पूरा सिस्टम बिखरा हुआ है इधर, कोई जिम्मेदारी लेने वाला है नहीं है।सहायक पुलिस आयुक्त राधिका भड़ई ने कहा कि अब तक हमें हादसे में 27 लोगों के मरने की जानकारी है। शवों की पहचान बहुत मुश्किल है।एसीपी विनायक पटेल ने कहा कि मरने वालों में 12 साल से कम उम्र के कम से कम चार बच्चे शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *