Gujarat: Adani के मुंद्रा पोर्ट ने बनाया रिकॉर्ड, भारत में उतारा सबसे बड़ा कंटेनर जहाज

Adani: Adani's Mundra Port made a record, launched the largest container ship in India. Gautam Adani, Adani Port, Adani Port Record, Mundra Port, Adani Mundra Port, Karan Adani, Adani Port CEO, Mundra Port, Adani Ports and Special Economic Zone Ltd (APSEZ), largest container ship, MSC Anna, largest port, #GautamAdani, #Adani, #ambani, #mundraport, #KaranAdani, #ship, #economics, #india-youtube-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Adani: अडाणी (Adani) पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने रविवार 26 मई को बताया कि मुंद्रा पोर्ट ने किसी भी भारतीय बंदरगाह पर सबसे बड़े कंटेनर जहाज का स्वागत करके एक और रिकॉर्ड बना दिया है। एमएससी अन्ना 26 मई को मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा है।

Read Also: Gujarat: राजकोट अग्निकांड में मारे गए वकील ओमदेव सिंह के पार्थिव शरीर को ले जाया गया भावनगर

बता दें, एमएससी अन्ना एक बड़ा जहाज है जिसकी कुल लंबाई 399.98 मीटर है। इसे क्षमता के हिसाब से अब तक का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज माना जा रहा है। एपीएसईजेड ने बताया है कि इसका आगे का ड्राफ्ट 16.3 मीटर है, जिसे केवल अडाणी पोर्ट्स मुंद्रा में ही समायोजित किया जा सकता है और मुंद्रा एयरपोर्ट पर ही डॉक किया जा सकता है। देश के किसी दूसरे बंदरगाह पर इसे खड़ा नहीं किया जा सकता है। इससे पहले जुलाई 2023 में अडाणी पोर्ट्स ने दुनिया के सबसे लंबे कंटेनर जहाजों में से एक एमवी एमएससी हैम्बर्ग को बर्थ करके एक रिकॉर्ड बनाया था। जिसकी कुल लंबाई 399 मीटर और क्षमता 16,652 टीईयूएस है।

Read Also: Chapra news: छपरा में भीषण गर्मी और लू के कारण 20 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, PHC में भर्ती

इसके अलावा बयान में कहा गया है कि इसका कंटेनर टर्मिनल CT-3 एक साल में तीन मिलियन TEUS को मैनेज करने वाला भारत का पहला एयरपोर्ट बन गया है। टर्मिनल ने नवंबर में तीन लाख से ज्यादा टीईयूएस का मासिक हैंडलिंग रिकॉर्ड भी हासिल किया, जो भारत में सबसे ज्यादा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *