केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल हुए कोरोना संक्रमित !

कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। इसकी चपेट में आम आदमी हो या कोई दिग्गज सभी आ रहे हैं। देश में हर दिन कोरोना संक्रमण के हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। एक ओर आज जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने ट्वीट कर इस बारें में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं और गाइडलाइन के तहत मैं होम आइसोलेशन में हूं। सभी मित्रों और सहकर्मियों से अपील करता हूं कि आप भी खुद की जांच कराएं।

आज एक तरफ जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना की रफ्तार अब बेलगाम हो चुकी है, जो थमने का नाम ही नहीं ले रही है। देश में आज कोरोना के मामले 25 लाख के पार हो चुके हैं।

गौरतलब है, देश में जब से कोरोना वायरस ने कहर बरपाना शुरू किया है तब से ही लव अग्रवाल स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर एक प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी देते रहे हैं। लेकिन अब वह खुद ही इस महामारी की चपेट में आ गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *