दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से की मुलाकात

S Jaishankar meets Ranil Wickremesinghe :

S Jaishankar meets Ranil Wickremesinghe :विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को दिल्ली में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन बाद ये बैठक हुई।

Read Also: नहीं रहे मीडिया मुगल रामोजी राव…नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

विक्रमसिंघे रविवार को दिल्ली पहुंचे।विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के नजरिये के तहत भारत के पड़ोस और हिंद महासागर के सात देशों के नेताओं को समारोह में आमंत्रित किया गया था।बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति अहमद अफीफ भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल हुए।

एस. जयशंकर ने सोमवार को दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।ये मीटिंग पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन बाद हुई।शेख हसीना शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने शनिवार को दिल्ली पहुंचीं।

Read also-शपथ ग्रहण के लिए क्यों चुना गया ये मुहूर्त, आखिर क्या है खास…क्या पूरा कर पाएंगे PM मोदी अपना कार्यकाल?

आपको बता दें कि रविवार को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेने के बाद एस जयशंकर ने सोमवार को विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। वह मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से भी मिले। इसके अलावा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है भारत और मालदीव मिलकर बेहतर काम करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *