हरियाणा के 5 में से 3 सांसदों पर मेहरबान हुई मोदी सरकार 3.0, कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों को क्या मिलेगी जिम्मेदारी ?

नरेंद्र मोदी ने बीते दिन 9 जून को राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार PM पद की शपथ लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में एक बार फिर से सरकार बना ली है। PM मोदी के नए मंत्रिमंडल में इस बार कुल 71 मंत्रियों को शामिल किया गया है जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं। इस बार मोदी कैबिनेट में हरियाणा से 3 सांसदों को शामिल किया गया है जिसमें करनाल लोकसभा से चुनाव जीते पूर्व CM मनोहर लाल का नाम भी शामिल है।

Read Also: भारत में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सांसदों का कितना है वेतन और क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं ?-जानिए

आपको बता दें, हरियाणा में लोकसभा चुनावों के बाद अब BJP का विधानसभा चुनाव पर फोकस हो गया है। मोदी 3.0 में हरियाणा से तीन नेता केंद्रीय मंत्री बने हैं। हरियाणा में BJP सांसदों की संख्‍या 10 से घटकर 5 होने के बावजूद चुनावी प्रदेश होने के मद्देनजर 3 सांसदों को मोदी कैबिनेट में स्थान मिला है। सबसे खास बात ये है कि PM मोदी ने पूर्व CM मनोहर लाल पर फिर से भरोसा जताया है। मनोहर लाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जबकि राव इंद्रजीत राज्यमंत्री ( स्‍वतंत्र प्रभार ) और कृष्ण पाल गुर्जर को राज्‍यमंत्री बनाया है।

Read Also: Bollywood News: पाकिस्तान भी है नसीरुद्दीन शाह और जॉनी लीवर की एक्टिंग का मुरीद-जानें पूरी कहानी

PM मोदी हरियाणा के तीनों मंत्रियों को अब क्‍या विभाग देते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। विभागों का बंटवारा होने के बाद ये तीनों मंत्री अपने-अपने मंत्रालय में कार्यभार संभालेंगे और देश की सेवा में जुट जाएंगे। फिलहाल, हरियाणा में तीनों नेताओं के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *