फर्जी वर्दी पहनकर करते थे चोरी…भंडाफोड़! वेश बदलकर पुलिस ने किया 3 आरोपियों को गिरफ्तार

Crime: Used to commit theft wearing fake uniform...busted! Police arrested 3 accused in disguise, New Delhi, Delhi Police, Rajasthan, Uttar Pradesh, three criminals involved in theft and burglary arrested, #delhi, #newdelhi, #UttarPradesh, #rajasthan, #criminalcase, #CrimeStop, #policeman, #burglary, #DelhiPolice, #RajasthanPolice, #UPPolice-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Crime: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चोरी और सेंधमार के 100 मामलों में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी और सेंधमारी के मामलों में सेंचुरी पूरी कर चुके इन आरोपियों को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस टीम को अपना वेश बदलकर इलाके में रहना पड़ा। सोमवार 10 जून को दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

Read Also: यूपी में गर्मी का कहर..47 डिग्री तापमान! जानें कब मिलेगा गर्मी से आराम?

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), सुधांशु वर्मा ने बताया कि 45 वर्षीय जाहिद अली, गिरोह का मुखिया, नरेला से गिरफ्तार किया गया, जहां इंस्पेक्टर राम मनोहर की नेतृत्व में एक पुलिस टीम आरोपियों की सूचना मिलने के बाद वेश बदलकार इलाके में रह रही थी। पुलिस ने कई रातें छिपकर बिताईं। उन्होंने बताया कि जाहिद अली से पूछताछ के बाद 27 वर्षीय आरोपी आजाद भी उसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 24 वर्षीय अभिषेक चोरी के एक मामले में उत्तर प्रदेश की डासना जेल में बंद था। ये तीनों लोगों को 6 मई को उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक घर में एक दिन में तीन लाख रुपये की चोरी के मामले में शामिल किया गया था।

Read Also: शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की कमजोर शुरुआत

पुलिस ने कहा कि वे कई क्षेत्रों से स्कूटी चुराते थे और हर चोरी के बाद स्कूटी को छोड़ देते थे। टारगेट वाले घर या दुकान पर आजाद और अभिषेक स्कूटी पर जाते थे, और अली एक कार में उनका पीछा करता था, जिस पर पुलिस सायरन और डैशबोर्ड पर बीकन लाइट लगी हुई थीं, ताकि वह लोगों द्वारा पकड़े जाने पर दिल्ली पुलिस अधिकारी बनकर आजाद और अभिषेक को छुड़ा सकता था। उसने इसके लिए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की वर्दी भी पहनी थी। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी घर या दुकान को निशाना बनाने से पहले कई ताला तोड़ने वाले उपकरण अपने साथ रखते थे। पुलिस की टीम अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पूछताछ के लिए अभिषेक को भी हिरासत में लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *