अनूठी प्रदर्शनी, भीषण गर्मी से हुई थी मौत…मौत से जुड़ी सारी यादें इस तस्वीर में कैद!

Delhi: Unique exhibition, death occurred due to extreme heat...all the memories related to death captured in this picture!

Delhi: गहरे भूरे रंग के मोजों की ये जोड़ी झारखंड के बाबूलाल मिश्रा की यादों का डरावना हिस्सा है। लू लगने की वजह से जून 2022 में बाबूलाल की मौत हो गई थी। झारखंड के हुदु टुडू की ये बनियान चिलचिलाती गर्मी के दिन की याद दिलाती है। तेज गर्मी की वजह से टु़डू की मौत हो गई थी।

Read Also: आसमान से बरस रही आग, जानें कब मिलेगा गर्मी से आराम…अब तक हो चुकी है इतने लोगों की मौत…..

बता दें, ये सभी सामान दिल्ली के त्रिवेणी कला संगमा में चल रही प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। म्यूजियम ऑफ मेमोरीज प्रदर्शनी ग्रीनपीस इंडिया ने लगाई है। इसमें 50 से ज्यादा यादों से जुड़े सामान और कलाकृतियां लू और बेहद खराब मौसम के हालात और उम्मीदों की झलक दिखाती दमदार कहानियां बयां करती हैं। रोज इस्तेमाल में आने वाले ये सामान अपने पीछे खास कहानियां छिपाए हुए हैं। ये लू का शिकार बने उन लोगों को पहचान दे रहे हैं जिन्हें खबरों में अक्सर सिर्फ नंबरों में बताया जाता है।

Read Also: कोर्ट ने केजरीवाल की अर्जी पर तिहाड़ जेल प्रशासन से मांगा जवाब

प्रदर्शनी में मौजूद हर सामान, देश भर के उन परिवारों से इकट्ठा किया गया है, जिन पर लू और मौसम की मार पड़ी है। प्रदर्शनी में सैनेटरी पैड को हीट मैप की तरह लगाया गया है। इसका मकसद उन महिलाओं की कहानी बयां करना है, जो बेहद गर्म मौसम में मासिक धर्म की मुश्किल से जूझ रही है। प्रदर्शनी में बाढ़, चक्रवात, सूखा और लगातार बढ़ते पारे की वजह से लगने वाली आग जैसे क्लाइमेट चेंज से जुड़े हादसों का शिकार हुए लोगो के सामान शामिल हैं। ये प्रदर्शनी 22 जून तक दिल्ली के त्रिवेणी कला संगमा में चलेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *