COVAXIN के दूसरे चरण में होगा 12 से 65 साल तक के लोगों पर ट्रायल !

रोहतक के पीजीआई में चल रहे भारतीय कोरोना वैक्सीन को वैक्सीन (COVAXIN) के ट्रायल को लेकर एक अपडेट सामनेआई है। जानकारी के अनुसार ट्रायल के दूसरे चरण में 12 साल के बच्चों से लेकर 65 साल के बुजुर्गों पर ट्रायल हो सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना वायरस की चपेट में हर उम्र के व्यक्ति आ चुके है इसलिए बच्चे और बुजुर्गों पर ट्रायल होगा।डॉक्टरों ने लोगो से आगे आने की अपील भी की।
बता दें कि दूसरे चरण का ट्रायल सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। दूसरे फेज का ट्रायल  750 लोगो पर होना है जबकि पहले चरण का ट्रायल  375 लोगों पर हुआ है।दूसरे चरण के ट्रायल के लिए डॉक्टर काफी उत्साहित है ओर पहले चरण के ट्रायल का परिणाम ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही दूसरा चरण शुरू होगा जो लोगो के लिए राहत की बात होगी।

Also Read: Corona से जुड़ी देश-दुनिया की अपडेट के लिए देखिए टोटल टीवी का WhatsApp Bulletin

दरअसल कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को लेकर डॉक्टरों का मानना है कि ये वायरस बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक अपनी चपेट में ले रहा है। इसलिए इसका दूसरे चरण का ट्रायल अब बच्चों से शुरू करना होगा। इससे पहले केवल जवान पेशेंट्स पर ही इसका ट्रायल किया गया था। लेकिन अब दूसरे चरण में 12 साल के बच्चे से लेकर 65 वर्ष के बुजुर्गों तक किया जाएगा।गौरतलब है कि पीजीआई रोहतक में अब तक 81 लोगों पर को वैक्सीन का ट्रायल हो चुका है जिसके सफल परिणाम सामने आए हैं जबकि पूरे देश में 375 लोगों पर इसका ट्रायल हुआ  है।

750 लोगों पर होगा ट्रायल

वहीं दूसरी ओर कोविड-19 की ट्रेन टीम के हेड बनाए गए डॉ रमेश वर्मा का कहना है कि इस बार 12 साल के बच्चे से लेकर 65 साल के बुजुर्ग के लोगों को ट्रायल में शामिल किया जाएगा । क्योंकि कोरोनावायरस ने सभी उम्र के लोगों को प्रभावित किया है। इसलिए फैसला किया गया है कि इस ट्रायल में सभी उम्र के वर्गों के लोगों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की शुरुआत सितंबर के पहले हफ्ते में हो सकती है और अब तक के जितने भी ट्रायल किए गए हैं वह उम्मीद के अनुसार है। डॉ सविता का कहना है को वैक्सीन के अब तक के ट्रायल का रिज़ल्ट जल्द आ जाएंगे उसके बाद दूसरे चरण का ट्रायल शुरू हो जाएगा।दूसरे चरण में पूरे देश से 750 लोगो पर ट्रायल होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *